फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आखिरकार शुरू हुआ ट्रैफिक लाइट सिग्नल

विज्ञापन
शहर में शुरु हुई मीनाक्षी चौक पर सिंग्नल लाईट व्यवस्था। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मीनाक्षी चौक पर रेड लाइट सिग्नल से हुआ ट्रैफिक संचालन
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। यातायात माह खत्म होने के बाद यातायात विभाग को ट्रैफिक लाइट सिग्नल की सुध आई। अमर उजाला में खबर प्रकाशित के बाद विभाग ने मीनाक्षी चौक पर लगे रेड लाइट सिग्नल को शुरू करा दिया, जबकि अहिल्याबाई चौक व महावीर चौक के रेड लाइट सिग्लन को शुरू कराने की भी तैयारी की जा रही है।
शहर में करीब आठ साल पूर्व तीन चौराहों मीनाक्षी चौक, अहिल्याबाई चौक व महावीर चौक पर करीब 35 लाख की लागत से ट्रैफिक लाइट सिग्नल लगवाए गए थे। सिग्नल लगाए जाने के आठ साल की अवधि में विभिन्न कारणों से इन्हें महज दो बार ही शुरू किया जा सका है। अमर उजाला अभियान के तहत 30 नवंबर के अंक में ट्रैफिक लाइट सिग्नल को लेकर सिपाहियों के इशारे पर कंट्रोल होता है ट्रैफिक शीर्षक से खबर प्रकाशित की गई थी। खबर प्रकाशन के एक दिन बाद ही रविवार से मीनाक्षी चौक के ट्रैफिक सिग्नल को शुरू कर दिया गया। वहीं, अन्य दोनों सिग्नल को भी शुरू करने की कवायद की जा रही है।
विज्ञापन

पहले दिन रेड लाइट उल्लंघन पर हुए 80 चालान
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर ट्रैफिक लाइट सिग्नल को रविवार सुबह एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया के निर्देशन में शुरू किया गया। सिग्नल शुरू होने के साथ ही एसपी ट्रैफिक के नेतृत्व में यातायात विभाग द्वारा लोगों को रेड लाइट सिग्नल के प्रति जागरूक करने के साथ ही रेड लाइट का उल्लंघन करने पर वाहनों के चालान भी काटे गए। एसपी ट्रैफिक ने बताया कि पहले दिन रेड लाइट उल्लंघन पर 80 वाहनों के चालान काटे गए हैं।
विज्ञापन

अलमासपुर चौराहे पर भी जल्द शुरू होगा ट्रैफिक सिग्नल
मुजफ्फरनगर। शहर के तीन चौराहों पर ट्रैफिक सिग्नल शुरू होने के साथ ही जानसठ रोड स्थित अलमासपुर चौराहे पर भी ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। एसपी ट्रैफिक बीबी चौरसिया ने बताया कि अलमासपुर चौराहे पर ट्रैफिक सिग्नल लगाने का काम अंतिम चरण में है। जेब्रा लाइन बनाने के लिए भी संबंधित विभाग को पत्र लिखा गया है। जल्द ही इस सिग्नल को भी शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें