फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद में मृतका के घर पहुंचे बालियान

विज्ञापन
हैदराबाद में कमिशनर से वार्ता करते केद्रीय मंत्री डॉ संजीव बालियान। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
हैदराबाद की घटना सभ्य समाज पर कलंक : बालियान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान हैदराबाद में वेटनरी डाक्टर के साथ हुई वारदात से काफी स्तब्ध हैं। बालियान रविवार को हैदराबाद में मृतका के घर पहुंचकर उनके परिवार के सदस्यों को सांत्वना दी। केंद्रीय राज्यमंत्री ने आरोपियों को जल्द ले जल्द सजा दिलाने को लेकर हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर से भी बातचीत की। बालियान ने कहा कि हैदराबाद की घटना एक सभ्य समाज पर कलंक है।
विज्ञापन

हैदराबाद में वेटनरी डॉक्टर की जिस तरह से हत्या हुई इससे पूरा देश हिल गया है। दरिंदों ने वेटनरी डाक्टर के साथ दुष्कर्म के बाद उसे जलाकर मार डाला है। इस घटना से आहत केंद्रीय पशुधन राज्यमंत्री बिना सरकारी कार्यक्रम के रविवार को वह सीधे हैदराबाद पहुंचे। हैदराबाद में मृतका के परिजनों ने नेताओं से मिलने से मना किया हुआ है, लेकिन डॉ संजीव बालियान की भावनाओं को देखते हुए पूरा परिवार उनसे मिला। बालियान ने परिजनों से कहा कि दुख की इस घड़ी में पूरा देश उनके साथ खड़ा है, जिस तरह की घटना हुई है यह सभ्य समाज पर एक कलंक है। बालियान ने कहा कि एक पशु चिकित्सक होने के नाते हमने अपने परिवार का एक सदस्य खोया है। विभाग का मंत्री होने के नाते भी मैं इस घटना से स्तब्ध हूं। डॉ बालियान ने कहा कि बागपत में जिस तरह अपराधियों को पांच दिन में सजा मिली है। हैदराबाद में भी इसी तरह कम समय में सजा मिले तो अपराध की सोच रखने वालों में दहशत बनेगी। उन्होंने आरोपियों को शीघ्र सजा दिलाने को लेकर हैदराबाद पुलिस कमिश्नर वीसी सजानर और डीएम से भी मुलाकात की। डॉ बालियान ने कहा कि हैदराबाद की इस घटना से मैं भावुक हूं, हमें ऐसे उपाय करने होंगे कि इस तरह की घटना देश में फिर से न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें