फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दस बीएलओ और दो सुपर वाइजर के विरुद्घ कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
दस बीएलओ और दो सुपरवाइजर के निलंबन की संस्तुति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। एसडीएम सदर की ओर से कार्य नहीं करने पर दस बीएलओ और दो सुपरवाइजर के खिलाफ कार्रवाई की गई है। इस संबंध में संबंधित विभाग के अफसरों को उनके निलंबन की संस्तुति की गई है।
विज्ञापन

एसडीएम सदर दीपक कुमार ने बताया कि वोटर लिस्ट शुद्धिकरण कार्य के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा लिस्ट जारी कर बूथ लेवल पर ऑफिसर के रूप में सुपरवाइजर व बीएलओ नियुक्त किए गए हैं। मगर, कुछ सुपरवाइजर व बीएलओ अपनी ड्यूटी नहीं कर रहे हैं। उनके विरुद्ध कार्रवाई की गई है। एसडीएम ने बताया कि जिनकी उम्र 18 वर्ष हो गई है। उनके वोट बनाए जाने हैं। इसके अलावा जिन लोगों की शादी या मृत्यु हो चुकी हैं और जो लोग परमानेंट कहीं बाहर चले गए हैं। उनकी वोट काटे जाने हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव आयोग द्वारा ऐसे मतदेय स्थलों की सूची जारी की गई है। जहां पर 18 व 19 वर्ष की महिलाओं के वोट शून्य हैं। साथ ही 18 व 19 वर्ष का कोई मतदाता नहीं है। सभी बीएलओ को अपने क्षेत्र में ऐसी महिलाओं का फार्म 6 भरने एवं मृतक व शादी शुदा मतदाताओं के फार्म-7 भरकर प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। मगर, कुछ सुपरवाइजर व बीएलओ कार्य नहीं कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो सुपरवाइजर व दस बीएलओ के विरुद्ध कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें