गुड़ से बने व्यंजनों की रेसिपी बुकलेट में प्रकाशित होगी
मुजफ्फरनगर। डीएम सेल्वा कुमारी जे ने मिशन शक्ति अभियान व ओडीओपी योजना में नई पहल करते हुए महिलाओं को गुड़ के व्यंजन के लिए प्रेरित किया है। जनपद की महिलाओं द्वारा घर पर व अन्य स्थानों पर गुड़ से बनने वाले विभिन्न प्रकार के व्यंजन, मिठाई की रेसिपि को बुकलेट में प्रकाशित किया जाएगा।
डीएम ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य मिशन शक्ति अभियान एवं एक जनपद एक उत्पाद योजना के अंतर्गत महिलाओं को आत्मनिर्भर व अपनी अलग पहचान बनाना है। महिलाओं को व्यजंन तैयार करने में अलग पहचान दिलाने के लिए जनपद में महिलाओं द्वारा तैयार की जा रही रेसिपि का रंगीन रेसिपि बुकलेट में प्रकाशन किया जाएगा। निर्धारित प्रारूप फार्म पर रेसिपि प्रस्तुत करने वाली महिला का नाम, फोटो और संक्षिप्त विवरण जनपद से प्रकाशित होने वाली एक रंगीन बुकलेट में प्रकाशित किया जाएगा। प्रत्येक सर्वश्रेष्ठ रेसिपि प्रस्तुत करने वाली महिला को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। इच्छुक महिलाएं 15 जनवरी तक रैसिपि सहित समस्त विवरण दे सकती हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय कलेक्ट्रेट में ई-मेल dpomuz1@gmail.com पर उपलब्ध करा सकती हैं। आवेदन फार्म जिला प्रोबेशन अधिकारी कार्यालय से नि:शुल्क मिलेगा।
मोबाइल नंबर 7518024002 पर कॉल कर जानकारी ली जा सकती है।