फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला की फेसबुक पर युवक से हुई दोस्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। दूसरे प्रदेश की महिला की क्षेत्र के ग्रामीण युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। महिला अपने पति को छोड़कर उसके पास आ गई। संदिग्ध महिला की सूचना मिलने पर पुलिस महिला को कोतवाली ले आई। उससे पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके पति से संपर्क किया। पुलिस महिला को उसकी रिश्तेदारी में गाजियाबाद भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

दूसरे प्रदेश की एक महिला की क्षेत्र के गांव के युवक से फेसबुक पर दोस्ती हो गई। फेसबुक पर चैटिंग का सिलसिला जारी रहा। बात इतनी बढ़ गई कि महिला ने अपने पति को छोड़कर दोस्त के पास आ गई। लॉकडाउन में गांव में संदिग्ध महिला दिखाई देने की सूचना पर पुलिस महिला कांस्टेबल को साथ लेकर महिला को कोतवाली ले आई और उससे पूछताछ की। इंस्पेक्टर कुशलपाल सिंह ने बताया कि अपने पति से लड़कर महिला अपनी रिश्तेदारी में आई थी। महिला के पति से फोन पर संपर्क किया गया। पुलिस ने महिला की डाक्टरी कराने के बाद उसके पति से हुई वार्ता के अनुसार गाजियाबाद में उनके रिश्तेदारों से संपर्क किया। पुलिस महिला को उसकी रिश्तेदारी में भेजने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें