- मामले की हाईकोर्ट में 30 अक्तूबर को सुनवाई होगी
फोटो समाचार
संवाद न्यूज एजेंसी
बुढ़ाना। तहसील परिसर के सभागार में पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में लोई गांव की प्रधान पद की पुर्नमतगणना शांतिपूर्वक संपन्न हो गई। हाईकोर्ट के निर्देशाें के अनुसार हुई पुर्नमतगणना में निर्णय को सुरक्षित कर लिया गया। इस फैसले की हाईकोर्ट में 30 अक्तूबर को सुनवाई होगी।
हाईकोर्ट के निर्देशों के अनुसार फैसला सुनाया जाएगा। लोई गांव में त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन प्रक्रिया के तहत ग्राम पंचायत के प्रधान पद के चुनाव में युनूस व इकराम के बीच चुनाव हुआ था। इस चुनाव में युनूस ने 29 वोट अधिक लेकर विपक्षी इकराम को हराकर प्रधान पद पर अपना कब्जा जमाया था। बहुत कम वोट के अंतर से युनूस ने प्रधान पद हासिल किया था। इस मामले को लेकर इकराम ने उप-जिलाधिकारी के न्यायालय में याचिका दायर की थी। उप-जिलाधिकारी अरुण कुमार ने मामले की सुनवाई करते हुए दोनों पक्षों को गंभीरता से सुना। उपजिलाधिकारी ने पुर्नमतगणना के लिए 16 अक्तूबर की तिथि निर्धारित की थी।
ग्राम प्रधान युनूस के समर्थकों ने रालोद विधायक राजपाल बालियान सहित पार्टी के नेताओं का फूल मालाओं से स्वागत किया। इस मौके पर फुगाना के पूर्व प्रधान चाैधरी थामसिंह, मुकेश मलिक, कुलदीप मलिक, पिंटू, बालकिशोर त्यागी, सुरेंद्र सहरावत, पप्पन व सकुल सहरावत आदि रालोद के दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद रहे।