सर्वर डाउन होने से विवरित नही हो रहा राशन, डीलर परेशान
मुजफ्फरनगर, खतौली। नगरीय सहित ग्रामीण क्षेत्र के राशन डीलरों ने तहसील पहुंचकर पूर्ति अधिकारी के माध्यम से एसडीएम के नाम एक ज्ञापन दिया। जिसमें सर्वर की कमी के चलते राशन वितरण में हो रही परेशानी के बारे में अवगत कराते हुए समस्या का समाधान किए जाने की मांग की है।
राशन डीलरों ने सरकार की महत्वपूर्ण योजना राष्ट्रीय खाद सुरक्षा के अंतर्गत निशुल्क गेहूं और चावल के साथ-साथ चना, तेल, नमक का भी वितरण कर रहा है। पूर्ति निरीक्षक कार्यालय द्वारा तेजी से वितरण कराने के लिए आदेश दिया जा रहा है, परंतु मशीन में सर्वर की कमी के कारण डीलरों की समस्या का सामना करना पड़ रहा है। लगातार वितरण करने में बाधा उत्पन्न हो रही है। उधर कार्ड धारक लड़ने मरने को तैयार रहते हैं। दुकान के चक्कर काट काट कर थक जाते हैं। वितरण न होने पर झगड़े हो रहे है। अभी कुछ दिन पहले गंगधाडी के डीलर से मारपीट भी की गई और मशीन भी तोड़ दी गई थी। राशन वितरण में आ रही परेशानी को देखते हुए शुक्रवार को सभी राशन डीलर यूनियन के अध्यक्ष अमित कसाना के नेतृत्व में एक साथ तहसील पहुंचे। उन्होंने एसडीएम के नाम अपनी समस्या बताते हुए एक ज्ञापन पूर्ति कार्यालय में दिया। उन्होंने उच्चाधिकारियों से समस्या का समाधान शीघ्र किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में अमित कसाना, सचिन राजपूत, अमित कुमार, कमला देवी, सत्यपाल, सुमित्रा देवी, विनोद शमार्, रामअवतार भैसी, संजू देवी मुबारकपुर, तेजिंदर रामपुर, रविंद्र बडस,ू समीना भूड,. शबाना भूड, आरती देवी आदि मौजूद रहे।