फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मीरापुर - हंगामे के कारण निरस्त हुआ राशन डीलर चुनाव

Fri, 03 Nov 2023 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- गांव रसूलपुर गढ़ी में राशन डीलर के लिए हो रहे चुनाव में लापरवाही का आरोप
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। थाना क्षेत्र के गांव रसूलपुर गढ़ी में राशन डीलर के लिए हो रहे चुनाव में भारी लापरवाही के चलते ग्रामीणों ने जमकर हंगामा किया। चुनाव में कोरम पूरा न होने के कारण व लोगो के हंगामे के चलते चुनाव अग्रिम आदेश तक निरस्त कर दिया गया है।


गांव रसूलपुर गढ़ी में तीन माह पूर्व राशन डीलर इसरार की धांधली के चलते एजेंसी को निरस्त कर गांव मुझेड़ा में सोनम की एजेंसी पर शिफ्ट कर दिया गया था। तीन माह से ग्रामीणों को राशन लाने में काफी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा था जिसके चलते ग्रामीण गांव में एजेंसी को बहाल करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

खंड विकास अधिकारी के आदेश पर बृहस्पतिवार को गांव में चुनाव कराकर किसी अन्य व्यक्ति को राशन का कोटा देने के आदेश दिए गए थे। इसके लिए ग्राम सचिव अरुण बालियान ने प्रधान शन्नो, पूर्व प्रधान अखतर, पूर्व प्रधान इस्तखार, पूर्व प्रधान शकील अहमद, बिरजू व मदन की कमेटी बनाई। ग्रामीणों को हाथ उठाकर वोट करने के लिए कहा गया। गांव में राशन कोटा लेने लिए भूरा पुत्र असगर व भूरा पुत्र इंदू ने आवेदन किया था।
विज्ञापन

ग्रामीणों को 11 बजे तक प्राथमिक विद्यालय में पहुंचने का समय निर्धारित किया गया था। 11 बजे तक सैकड़ों ग्रामीणों को स्कूल के अन्दर लेकर गेट बंद कर दिया गया। वोटिंग शुरू होते ही पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में ग्रामीणों ने हंगामा शुरू कर दिया। उधर, 11 बजे के बाद पहुंचे ग्रामीणों ने स्कूल का गेट खुलवाने के लिए पुलिस कर्मचारियों से मांग रखी, लेकिन गेट नहीं खोला गया। जिसके चलते ग्रामीणों ने पुलिस व ग्राम प्रधान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। स्कूल के गेट पर मौजूद रीना, कुसुम, हसीना, सीता, शीला, ऊषा, संतोष, सकीना, शराफत, मीर हसन, गुलबहार, वकील, नूरजहां, मोनिश आदि ने पुलिस प्रशासन के विरुद्ध नारेबाजी की। ग्रामीणों के हंगामे को देख पुलिस प्रशासन व चुनाव कमेटी ने अग्रिम आदेशों तक चुनाव को निरस्त कर दिया। ग्राम सचिव अरुण बालियान ने बताया कि खंड विकास अधिकारी जानसठ के अग्रिम आदेशों तक के लिए निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें