फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक का शव पेड़ पर लटका मिला

विज्ञापन
रतनपुरी के गांव सठेड़ी में युवक का शव मिलने पर मौके पर मौजूद ग्रामीणों की भीड़। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
युवक का शव पेड़ पर लटका मिला
विज्ञापन

रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सठेड़ी गंगनहर पटरी के लोहड्डा मार्ग पर युवक का शव पेड़ पर रस्सी से लटका हुआ मिलने से सनसनी फैल गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

मंगलवार सुबह सठेड़ी के ग्रामीणों ने गंगनहर पटरी किनारे पेड़ पर रस्सी से लटकती एक युवक का शव देखा। इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के छानबीन में युवक की जेब से पर्स में रखा उसका आधार कार्ड मिला। जिसके अनुसार युवक की पहचान आकाश पुत्र अमरपाल, निवासी गांव मुल्हेड़ा थाना सरधना जिला मेरठ के रूप में हुई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन भी थाने पहुंचे, जिन्होंने उसकी शनाख्त आकाश के रूप में की। मृतक के पिता अमरपाल ने बताया कि वे लोग मूल रूप से गांव खरड़ थाना फुगाना के रहने वाले हैं। उसके दो बेटे फिलहाल मुल्हेड़ा में रह रहे थे। पिछले करीब 15 दिनों से अमरपाल अपने बेटे आकाश के साथ अपनी रिश्तेदारी सठेड़ी निवासी पप्पू पुत्र प्रहलाद के यहां आए हुए थे। सोमवार शाम को उसके बेटे आकाश ने उससे कुछ रुपये मांगे थे। इस पर अमरपाल ने रुपये देने से इंकार कर दिया था। उसके बाद उसकी भांजी ने आकाश को सौ रुपये दे दिए थे। उसके बाद किस प्रकार से आकाश यहां गंग नहर के किनारे पर पहुंचा, इसके विषय उन्हें कोई जानकारी नहीं है। सुबह उन्हें यह सूचना मिली कि आकाश का शव नहर किनारे पेड़ से लटका मिला है। मृतक का पिता अमरपाल दिल्ली में सफाई कर्मचारी है। फिलहाल लॉकडाउन के कारण वह अभी घर पर आया हुआ था। अभी तक परिजनों ने घटना के संबंध में कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें