फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैराज पर गंगा चेतावनी बिंदु से पार पहुंची

विज्ञापन
बैराज पर चेतावनी बिंदु से ऊपर बह रही गंगा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
बैराज पर गंगा चेतावनी बिंदु से पार पहुंची
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मीरापुर। हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे जल से मध्य गंगा बेराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। पिछले 15 दिनों से गंगा का जलस्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर ही बह रहा है, जिसको देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है।
विज्ञापन

बाढ़ की चिंता के कारण ग्रामीण जागकर रात काट रहे हैं। मध्य गंगा बैराज पर डाउनस्ट्रीम में 219. 10 जलस्तर दर्ज किया गया। हरिद्वार से हर तीन घंटेेे में जल छोड़ा जा रहा है। गंगा के निकटवर्ती गांवों में लोगो का जीना दुश्वार हो गया है। बढ़ते जलस्तर से गंगा के नजदीक गांव खेड़ा मुजाहिदपुर के जंगलों में जल लगातार भयानक रूप दिखा रहा है। बाढ़ के डर के कारण ग्रामीण जंगल में पशुओं का चारा लेने भी नहीं जा रहे हैं। लगातार बढ़ते हुए जलस्तर स्तर को देखते हुए सिंचाई विभाग द्वारा संचालित रामराज, देवल, लालपुर रहडवा स्थित बाढ़ चौकियों को अलर्ट मोड़ पर रखा गया है। वहीं, प्रशासन लगातार मछुआरों व गंगा के निकटवर्ती गांवों में रह रहे ग्रामीणों को गंगा में ना जाने की चेतावनी दे रहा है। सोमवार की देर रात हरिद्वार से 79658 क्यूसेक जल छोड़ा गया, जिसमें मंगलवार की शाम 4 बजे तक 69590 क्यूसेक जल मध्य गंगा बैराज से निसारण दर्ज किया गया। रोजाना हरिद्वार से छोड़े जा रहे जल से मध्य गंगा बैराज पर तैनात सिंचाई विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। मध्य गंगा बैराज पर तैनात जेई अशोक जैन ने बताया कि भारी बारिश के कारण हरिद्वार से लगातार छोड़े जा रहे जल से मध्य गंगा बैराज पर जलस्तर चेतावनी बिंदु को पार कर गया है। चौकियों पर तैनात कर्मचारियों को अलर्ट कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें