फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा

विज्ञापन
रतनपुरी पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश पकड़ा। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
रतनपुरी। पुलिस पर फायरिंग कर भाग रहे एक बदमाश को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मंडावली खादर मोड़ पर चेकिंग कर रही थी। तभी उन्हें एक युवक आता हुआ दिखाई दिया। पुलिस ने रोकने की कोशिश की, उसने पुलिस पर फायरिंग कर दी और जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और उसको गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को तलाशी के दौरान गिरफ्तार के कब्जे से तमंचा, कारतूस बरामद हुए। पूछताछ में उसने अपना नाम आस मौहम्मद पुत्र जमशेद निवासी भनवाड़ा बताया। बदमाश जिला अमरोहा के हसनपुर थाने से गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहा था। इसके अलावा एक अन्य मामले में ने गश्त के दौरान एक अन्य युवक जुल्लू उर्फ जुल्फकार पुत्र मासूम अली निवासी गांव नंगला को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

मुठभेड़ में दबोचे गोकशी के दो आरोपी
शाहपुर। गांव तावली के पास हुई मुठभेड़ में पुलिस ने गोकशी के दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि उनका एक साथी फरार हो गया।
थाना पुलिस ने शुक्रवार सुबह गांव तावली के पास स्थित ग्रीन फॉर्म हाउस के पीछे जंगल में गोकशी की सूचना पर छापा मारा। एसओ ने बताया कि आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर भागने का प्रयास किया। घेराबंदी कर दो आरोपियों को दबोच लिया गया, जबकि एक अन्य फरार हो गया। मुठभेड़ में पकड़े गए आरोपियों में तासीन पुत्र यूसुफ व गुलाब पुत्र शेर मोहम्मद निवासीगण गांव तावली शामिल हैं, जबकि फरार आरोपी की पहचान मौसम के रूप में हुई। आरोपियों के कब्जे से 60 किलो मांस, पशु वध के उपकरण और दो तमंचे-कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें