फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बर्ड फ्लू से निपटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम गठित

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बर्ड फ्लू के संक्रमण की आशंका के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर आ गया है। संक्रमण के किसी भी खतरे से निपटने के लिए रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है। उपचार के लिए आवश्यक दवाइयां मंगा ली गई हैं। जांच की भी उपयुक्त व्यवस्था की गई है। अस्पतालों में बैड आरक्षित कर दिये गए हैं।

गोरखपुर के एक चिड़िया घर में बर्ड फ्लू का मामला सामने आने के बाद पशु चिकित्सा विभाग ने बड़े स्तर पर अहतियाती कदम उठाए हैं। जनपद के मुर्गी फार्म से भी सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग भी सक्रिय हो गया है। सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया ने बताया कि बर्ड फ्लू को लेकर तैयारी पूर्ण कर ली गई हैं। फिलहाल संक्रमण की कोई आशंका नहीं है। बावजूद स्वास्थ्य विभाग किसी भी स्थिति से निपटने के लिए 24 घंटे अलर्ट मोड पर है।
विज्ञापन



-डॉ. विक्रांत के नेतृत्व में गठित हुई रैपिड रेस्पांस टीम

जिला स्तर पर सर्विलांस मेडिकल ऑफिसर डॉ. विक्रांत के नेतृत्व में नौ सदस्यीय रैपिड रेस्पांस टीम का गठन किया गया है, जिसमें जिला मलेरिया अधिकारी अलका सिंह, डॉ. शमशेर और जिला अस्पताल के परामर्शदाता डॉ. संदीप रंजन, पैथालोजिस्ट डॉ. पीके त्यागी सहित नौ लोगों को शामिल किया गया है। टीम को 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहने के लिए निर्देशित किया गया है।


-मंगाई गई 800 पीपीई किट और 300 वीटीएम
डॉ. शमशेर ने बताया कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सभी तैयारी की जा रही हैं। 800 पीपीई किट मंगाई गई हैं ताकि संक्रमित व्यक्ति के उपचार में कोई दिक्कत न आए। उन्होंने बताया कि आशंकित व्यक्ति की जांच तुरंत की जाएगी। नमूना लेकर परीक्षण के लिए आईसीएमआर पूना भेजा जाएगा। इसके लिए 300 वीटीएम यानी वायरस ट्रांसपोर्ट मीडिया बाक्स मंगाए गए हैं।


-जिला अस्पताल में 10, सीएचसी पर 6-6 बैड रिजर्व
डॉ. शमशेर ने बताया कि बर्ड फ्लू की आशंका के मद्देनजर मरीजों के उपचार के लिए जिला अस्पताल में 10 बैड और प्रत्येक सीएचसी पर छह-छह बैड आरक्षित कर दिये गए हैं। किसी भी स्थिति में संक्रमित मरीज को भर्ती कर उपचार दिया जा सकेगा।
विज्ञापन



-एंटी वायरल टॉमी फ्लू की पहुंची पांच हजार टैबलेट्स
मरीजों के उपचार के लिए वेयरहाउस पर एंटी वायरल मेडिसिन टॉमी फ्लू की करीब पांच हजार टैबलेट्स मंगाई गई हैं। इनमें बच्चों के लिए 12एमजी का सिरप भी शामिल है, जबकि 75एमजी की चार हजार और 45एमजी की एक हजार से अधिक टैबलेट्स शामिल हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें