फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली। घर में अकेली किशोरी से मोहल्ले के ही एक युवक ने दुष्कर्म किया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी युवक का चालान कर दिया। माता-पिता की ओर से इस संबंध में कोतवाली में शिकायत की गई। बताया कि शुक्रवार को वे मजदूरी करने के लिए गए हुए थे। घर पर किशोरी अकेली थी। इसी दौरान मोहल्ले के ही युवक प्रविंद्र ने घर में घुसकर उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपी किशोरी को शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया। पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर दुष्कर्म करने सहित पॉक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया गया दबिश देकर शनिवार को आरोपी प्रविंद्र को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। साथ ही पीड़िता किशोरी का डाक्टरी मुआयना कराने के बाद कोर्ट में बयान के लिए भेजा है।
विज्ञापन

दो आरोपियों का शांति भंग में चालान
खतौली। पुलिस ने गांव में झगड़ा कर माहौल खराब करने का प्रयास करने के आरोपी योगेंद्र निवासी याहियापुर तथा शाहरूख निवासी भंगेला को गिरफ्तार कर लिया। दोनों का शांति भंग की आशंका के चलते चालान कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें