सुजडू में राणा स्टील में सिलिंग की कार्यवाही करते प्रदूषण विभाग की टीम। स्रोत- विभाग
क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की टीम ने प्रदूषण फैलाने के मामले में राणा स्टील के इंडक्शन फर्नेस को सील कर दिया है। निरीक्षण के दौरान कंपनी में मानकों का उल्लंघन पाया गया, जिसके बाद यह कदम उठाया गया। आसपास के क्षेत्र में प्रदूषण फैलाया जा रहा था।
मुजफ्फरनगर में शहर के मेरठ रोड स्थित राणा स्टील में प्रदूषण मानकों का अनुपालन करने में खामियां मिलने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने दो फर्नेस को सील कर दिया। इसके साथ ही विभागीय कार्रवाई शुरू की।