फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

.. बताओं कहां है सड़क, कैसे स्कूल जाए बच्चे

विज्ञापन
शहर के रामपुरम की मुख्य सड़क का हाल, जो दलदल में बदल गई है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
साहब जी, बताओ कहां है सड़क, कैसे स्कूल जाएं बच्चे
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। सूबे की भाजपा सरकार सड़कों के गड्ढामुक्त बनाने का दावा करती रहती है। हकीकत में शहर के सड़कों की हालत काफी खस्ताहाल है। शहर की रामपुरम कॉलोनी की मुख्य सड़क नागरिकों के लिए जी का जंजाल बन गई है। आवागमन के दौरान राहगीरों को काफी मुश्किलों के दौर से गुजरना पड़ता है। बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। बुुजुर्ग और महिलाओं ने भी घूमना बंद कर दिया है। अधिकारियों का दावा केवल कागजों की खानापूर्ति तक सिमटकर रह गया है। कॉलोनीवासियों का प्रशासनिक अधिकारियों से एक ही सवाल है कि बताओ कहा हैं सड़क और बच्चे कैसे जाए स्कूल।
शहर की रामपुरम क़ॉलोनी की मुख्य सड़क स्थानीय निवासियों के लिए परेशानी का कारण बन गई है। जल निगम ने सीवर डालने के लिए एक माह पहले सड़क को खोदाई कराई थी। सीवर डल गए, मगर सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। मिट्टी के कारण बरसात होने से पूरी सड़क कीचड़ में तब्दील हो गई है। मुख्य मार्ग का हाल यह है कि कीचड़ के कारण पैदल तक नहीं निकला जा सकता। ं जलभराव और कीचड़ से पूरी सड़क दलदल में बदल गई है, जिस पर कार तक नहीं निकल पा रही है। विकास भवन के सामने से होकर जा रही रामपुरम की यह सड़क कई मोहल्ला का मुख्यमार्ग है। मेरठ रोड की ओर से रामपुरम, योगेंद्रपुरी, किदवईनगर, दक्षिणी खालापार, दक्षिणी कृष्णापुरी को भी यह सड़क जोड़ती है। नतीजतन इस सड़क पर काफी यातायात और राहगीरों की आवाजाही रहती है। बावजूद बीते एक माह से यह सड़क उखड़ी होने पर दलदल में तब्दील है।
विज्ञापन

रामपुरम की इस सड़क पर कीचड़ और दलदल होने के कारण रोजाना वाहन सवार फिसल कर घायल हो रहे हैं। आए दिन वाहनों के फिसलने से राहगीरों को चोट लग रही है। रामपुरम निवासी योगेंद्र की स्कूटी फिसलने से उसके हाथ की हड्डी टूट गई है।
कोई सुनवाई नहीं, सब मनमर्जी के हैं
मुख्यमार्ग पर किराना की दुकान करने वाले पद्मसेन ने सड़क की ओर इशारा करते हुए कहा कि बताओ कहां है सड़क, एक माह से सड़क खोदी पड़ी है, बरसात में जलभराव होने से पूरी सड़क कीचड़ में बदल गई, मगर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। किससे कहें, कोई सुनवाई नहीं है। जितेंद्र की यहां लांड़्ी है। उनका कहना है कि एक माह से कारोबार ठप पड़ा है। कोई दुकान तक कीचड़ से होकर आने की हिम्मत नहीं करता। बाइक मैकेनिक अरविंद ने बताया कि सड़क टूटी होने से हर कोई परेशान है। कहीं पर भी सुनवाई नहीं हो रही है। जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के यहां भी शिकायत की, मगर कोई कार्रवाई नहीं हुई। योगेंद्रपुरी के विपिन गौड़ ने बताया कि इस सड़क के कारण यहां के निवासी नरक जैसा जीवन जीने को बेबस है। बच्चों तक स्कूल नहीं जा पा रहे है। बुजुर्गों, महिलाओं को भी घरों में कैद होना पड़ रहा है, क्योंकि सड़क तो पैदल चलने लायक भी नहीं है।
विज्ञापन

रामपुरम में मुख्यमार्ग पर सीवर पाइप डालने के लिए करीब एक माह पहले सड़क की खोदाई कराई गई थी। सीवर पाइप डल गए हैं। सड़क का निर्माण कराना बाकी है। पहले उपद्रव और बाद में खराब मौसम के कारण काम प्रारंभ नहीं हो सका। मौसम सही होते ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा - राजीव कुमार त्यागी, अधिशासी अभियंता
जल निगम, नगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें