रामपुर तिराहा कांड :
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में आरोपियों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया गया। अगली सुनवाई 14 दिसंबर को होगी।
अदालत में पीठासीन अधिकारी मयंक जायसवाल की अदालत में सीबीआई बनाम ब्रज किशोर की पत्रावली पर सुनवाई चल रही है। तत्कालीन झिंझाना थाने के एसओ ब्रज किशोर समेत अन्य पुलिसकर्मियों पर मुकदमा चल रहा है। मंगलवार को ब्रजकिशोर, अनिल कुमार और उमेश चंद शर्मा ने अदालत में हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र दिया है। अदालत ने अगली सुनवाई के लिए 14 दिसंबर की तिथि तय कर दी है।
यह था मामला
एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे।