फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: भई प्रगट कुमारी भूमि-विदारी जनहितकारि भयहारी

Sun, 15 Oct 2023 01:22 AM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
पुरकाजी में हो रहे श्रीरामलीला मंचन में मंचन करते कलाकार ,,,,,, स्रोत रामलाल कमैटी
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में चल रही श्रीराम लीला में अलग-अलग लीलाओं का मंचन किया गया। शहर रामलीला में रावण वेदवती संवाद को दर्शकों ने खूब सराहा। जानकी जन्म की चौपाई, भई प्रगट कुमारी भूमि-विदारी जन हितकारी भयहारी, अतुलित छबि भारी मुनि- मनहारी जनकदुलारी सुकुमारी।
शहर के टाउनहॉल में चल रही शहर रामलीला में रावण-वेदवती संवाद और जानकी जन्म की लीला का मंचन किया गया। कमेटी के सचिव सतीश गर्ग ने बताया कि दूसरे दिन मुख्य अतिथि व्यापारी राहुल रहे। रावण का अभिनय कमलकांत, वेदवती का अभिनय प्रांजल त्यागी ने किया। आयोजन में दीपक मित्तल, नीरज अग्रवाल, साधूराम गर्ग, अजय गर्ग, सुशील गोयल, नितिन नामदेव, अंजुल, रजत गोयल, शोभित गुप्ता, प्रवीण कुच्छल और डॉ. संजय अग्रवाल का सहयोग रहा।
विज्ञापन

श्री आदर्श रामलीला भवन समिति की ओर से पटेलनगर में दूसरे दिन रावण और जानकी जन्म लीला का मंचन कालाकारों ने किया। लीला के दौरान कैलाश गमन के दौरान भगवान शिव ने लंकापति रावण के अभिमान का दमन किया तो रावण भगवान शंकर का अनन्य भक्त बन गया। महोत्सव के संयोजक एवं पूर्व सभासद विकल्प जैन, विकास भारद्वाज ने दूसरे दिन का शुभारंभ किया। उधर, कार्यक्रम में घोषणा की गई कि प्रतिदिन जो भी दर्शक सबसे पहले आकर सबसे बाद तक लीला का मंचन देखने के लिए उपस्थित रहेगा, उसको वार्ड 33 से सभासद सीमा जैन की ओर से चांदी का सिक्का दिया जाएगा।
- राम के वियोग में राजा दशरथ ने त्यागे प्राण
जानसठ। कस्बे के मोहल्ला मिश्राण में चल रही प्राचीन रामलीला में कलाकारों ने शुक्रवार रात राजा दशरथ के वियोग की लीला का मंचन किया गया। कलाकार अशोक राजपूत ने बताया कि वियोग में दशरथ प्राण त्याग देते हैं। इस दौरान समिति के अध्यक्ष निशांत कांबोज, सोनी कुमार गुर्जर, रामअवतार दीक्षित, अशोक राजपूत, उमाशंकर शर्मा, अमित शर्मा, रतन सिंह राजपूत, सुमित सैनी, प्रदीप राणा, यशदीप शर्मा कैलाश सैनी, प्रमोद, डॉक्टर प्रदीप, अमरजीत सैनी, ज्ञानचंद सैनी मौजूद रहे।
- मीरापुर में निकाली गई राम बरात
मीरापुर। श्रीराम लीला समिति के तत्वावधान में भगवान राम की बरात का शुभारंभ नगर पंचायत अध्यक्ष जमील अहमद और ट्रांसपोर्टर वासु तायल ने आरती उतारकर किया। कस्बे के मुख्य मार्गों से बरात निकाली गई। बरात में खाटू श्याम, ब्रहमा, विष्णु, महेश, शनि देव, भैरोजी, काली माता, शाकुंभरी माता व भगवान कृष्ण की भव्य झांकियां शामिल रहीं।
- महरायपुर में शुरू हुई रामलीला
छपार/ पुरकाजी / चरथावल/ शाहपुर। गांव महरायपुर में श्रीराम लीला का शुभारंभ त्यागी सभा के जिलाध्यक्ष हरिओम त्यागी ने किया।कमेटी अध्यक्ष संजय त्यागी, काका त्यागी, रुचिन त्यागी, अजय त्यागी, रामकुमार कश्यप मौजूद रहे। पुरकाजी में समाज सुधार समिति के तत्वावधान के चल रही मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम लीला में श्रीकृष्ण संस्थान रामलीला मंडली के कलाकारों ने ताड़का, सुभाहु वध की लीला का मंचन किया। चरथावल में फार्म हाउस में चल रही राम लीला में भगवान श्री राम जन्म एवं रावण-वेदवती संवाद की लीला का मंचन किया गया। बाल कलाकारों में आर्य गर्ग, आर्यन, डॉक्टर अशोक कुमार और अजय वर्मा की भूमिका सराहनीय रही। वहीं, मुथरा गांव में प्राेजेक्टर पर रामायण का शुभारंभ केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने किया। शाहपुर के श्री जाहरवीर गोगा जी की म्हाड़ी पर श्री रामलीला समिति के तत्वावधान में बड़े पर्दे पर दिखाई जाने वाली रामायण का शुभारंभ समाजसेवी डॉ. प्रदीप चौहान व रूबी सैनी ने किया।
शाहपुर में निकाली गई श्रीराम बरात
शाहपुर। कस्बे में श्री आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में सर्वप्रथम प्राचीन शिव मंदिर पर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, भरत एवं शत्रुघ्न बने कलाकारों का पूजन किया गया। पूर्व विधायक अशोक कंसल, राहुल गोयल, विनय गोयल, अमित गोयल व थाना प्रभारी आनंद देव मिश्रा ने संपन्न कराई। समिति के मुख्य संरक्षक श्याम पाल सिंघल, अरुण मित्तल, समिति के अध्यक्ष सुनील मित्तल, प्रबंधक बालेश सिंघल, भंवर पाल कश्यप, मणिकांत मित्तल, सुदेश अग्रवाल, बृजमोहन कोरी का विशेष योगदान रहा ।
विज्ञापन

भोपा में शुक्रवार रात युवा रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित की जा रही श्री रामलीला मंचन में धनुष भंग की लीला दिखाई गई। शनिवार को राम बारात रामलीला स्थल से शुरू होकर कस्बे की गली मोहल्ले से होती हुई देर शाम रामलीला स्थल पर संपन्न हुई। अनिल कांत शर्मा,अमरपाल सैनी, चुन्नू शर्मा, अंकित शर्मा,योगेश सैनी, कुणाल वालिया, संजय प्रजापति मौजूद रहे।

पुरकाजी में हो रहे श्रीरामलीला मंचन में मंचन करते कलाकार ,,,,,, स्रोत रामलाल कमैटी

पुरकाजी में हो रहे श्रीरामलीला मंचन में मंचन करते कलाकार ,,,,,, स्रोत रामलाल कमैटी

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें