फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीरघातिनी छाड़िसि सांगी, तेजपुंज लछिमन उर लागी...

विज्ञापन
पटेल नगर की रामलीला में राम-लक्ष्मण एवं सीता की भूमिका में कलाकार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
लक्ष्मण शक्ति, राम-कुंभकरण युद्ध की लीला
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। शहर की रामलीलाओं में लक्ष्मण शक्ति, राम-कुंभकरण युद्ध का मंचन हुआ। रामलीला देखने को आखिरी दिन दर्शकों की भारी भीड़ रही। दर्शकों की संख्या को देखते हुए शहर में पुलिस भी अलर्ट रही।
शहर की नईमंडी कोतवाली के निकट चल रही रामलीला का शुभारंभ अजय कुमार, सुनील कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। रामदल और रावण दल के बीच जमकर युद्ध हुआ। लक्ष्मण शक्ति की लीला का मंचन देख दर्शक भावुक हो उठे। हनुमान जी संजीवनी बूटी लेने जाते हैं, जब बूटी नहीं पहचान पाते तो पूरा पर्वत ही उठा लाते हैं। लक्ष्मण को मूर्छित देख राम दुखी होते हैं। लक्ष्मण की जब मूर्छा टूटती है, तो राम दल में खुशियां छा जाती है। इसके बाद लक्ष्मण युद्ध में मेघनाद को मार डालते हैं। रावण अपने भाई कुंभकरण को नींद से जगाता है। कुंभकरण के साथ राम का युद्ध होता है। रामलीला में बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे। संजय मित्तल, अशोक गर्ग, ब्रजगोपाल छारिया, विनोद अग्रवाल, विपिन कुमार, प्रवीण कुमार, आदित्य भरतिया आदि मौजूद रहे। कच्ची सड़क पर शक्ति क्लब द्वारा आयोजित रामलीला महोत्सव में लीला का शुभारंभ सीओ नईमंडी हरीश भदोरिया ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बबलू पाल, नीरज पाल, पंकज पाल, व पिंटू पाल आदि ने दीप प्रज्वलित किया। रावण और अंगद संवाद, रामेश्वरम पूजन, पुल निर्माण व लक्ष्मण शक्ति की लीला का बहुत ही सुंदर मंचन किया गया। टाउन हाल में चल रही रामलीला में भी लक्ष्मण शक्ति की लीला हुई। राम और रावण की सेनाओं में युद्ध हुआ। यहां रामलीला देखने को दर्शकों की काफी भीड़ रही। पटेलनगर, गांधी कालोनी की रामलीलाओं में भी आखिरी दिन दर्शक देर रात तक जमे रहे। पुलिस ने सुरक्षा को लेकर देर रात तक व्यवस्था चाक चौबंद रखी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें