-राष्ट्रीय गणित दिवस के उपलक्ष्य में व्याख्यान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिले की विभिन्न शिक्षण संस्थाओं में राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। इस मौके पर महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजन को याद किया गया।
एसडी कॉलेज ऑफ कॉमर्स में गणित प्रवक्ता ओंमकार सिंह, शिखा पाल विज्ञान विभाग की विभागाध्यक्षा डॉ़ मोनिका रुहेला ने बताया कि राष्ट्रीय गणित दिवस हमें नवाचार के उत्प्रेरक के रूप में गणित की भूमिका को स्वीकार करने का अवसर प्रदान करता है। प्राचार्य डॉ़ सचिन गोयल, विज्ञान संकाय के प्रवक्ता डॉ़ सौरभ जैन, डॉ़ ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, डॉ़ रविन्द्र, डॉ़ महेन्द्र, मोनिका पंवार, रजत धारीवाल, गौरव, शेखर सिंह मौजूद रहे।
श्रीराम कॉलेज के बेसिक साइंस और कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग की ओर से राष्ट्रीय गणित दिवस मनाया गया। चेयरमैन डॉ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। विद्यार्थियों के लिए प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता कराई गई। इसमें पांच टीम आर्यभट्ट, भास्कर, सीआर राव, डीआर कारपेकर एवं यूक्लिड बनाई गई। प्रत्येक टीम में चार-चार विद्यार्थी सदस्य रहे। प्रथम स्थान पर रही यूक्लिड टीम में बादल कुमार, छवि, रितिका, वंशिका रहे। द्वितीय स्थान पर रही टीम डीआर कारपेकर में प्रियांशी, दीपिका, रिया वर्मा और तान्या रही। तृतीय स्थान पर सीआरराव टीम में रकशी, हिमानी शर्मा, शिवांश सिंघल एवं अंशु कुमार रहे। इस मौके पर निदेशक डॉ. अशोक कुमार, प्राचार्या. डॉ प्रेरणा मित्तल, डीन एकेडमिक्स डॉ. विनीत कुमार शर्मा, प्रवक्ता विनय कुमार पांचाल, राहुल कुमार, सिद्धांत गर्ग मौजूद रहे।
उधर, ग्रेन चैम्बर पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को बताया कि महान गणितज्ञ श्रीनिवास रामानुजम के महत्वपूर्ण कार्यों में त्रिकोणमिति, प्रमेय, अनंत श्रेणी, फ्रैक्शन, नंबर थ्योरी, मैथेमेटिकल और विश्लेषण आदि शामिल रहे। इस मौके पर विद्यालय के डायरेक्टर डॉ. एमके गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोआर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी और गणित अध्यापक दिनेश कुमार मौजूद रहे।