फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सबके राम: प्राण-प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद में बंटेगा मुजफ्फरनगर का गुड़, 10 क्विंटल से लदी गाड़ी अयोध्या रवाना

Thu, 18 Jan 2024 04:01 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद प्रसाद के रूप में मुजफ्फरनगर जनपद के गुड़ का वितरण किया जाएगा। इसके लिए दस क्विंटल से लदी गाड़ी का अयोध्या के लिए रवाना कर  दिया गया है जबकि दो दिन बाद 20 क्विंटल गुड़ की गाड़ी अलग से जाएगी। 
विज्ञापन
गुड़ - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अयोध्या नगरी 22 जनवरी को मुजफ्फरनगर के गुड़ की सुगंध से महकेगी। कार्यक्रम के बाद शुभ माने जाने वाले गुड़ का वितरण भी भक्त श्रद्धालुओं को किया जाएगा। दस क्विंटल गुड़ यहां से रवाना हो गया है। गुड़ की गाड़ी को डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने हरी झंडी दिखाई।

विज्ञापन


संपूर्ण भारत में मुजफ्फरनगर की पहचान यहां के गुड़ से होती है। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी यहीं पर है। प्रदेश सरकार ने एक जनपद एक उत्पाद में यहां गुड़ को शामिल किया है। पूरे देश में गुड़ की आपूर्ति यहीं से होती है।

विज्ञापन

जनपद में तीन हजार से अधिक कोल्हू गुड़ का उत्पादन करते हैं। किसी भी शुभ कार्य का प्रारंभ गुड़ से होता है। अयोध्या में भगवान राम के मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा हो रही है।

ऐसे में जिले का गुड़ भी भेजा गया है। प्राण प्रतिष्ठा के बाद अयोध्या में कई मुख्य स्थानों पर मुजफ्फरनगर के गुड़ का वितरण होगा। दस क्विंटल गुड़ की एक गाड़ी को मंगलवार को व्यापारी सत्यप्रकाश रेशू ने अयोध्या के लिए रवाना किया।

डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने इस गाड़ी को हरी झंडी दिखाई। दो दिन बाद 20 क्विंटल गुड़ की एक गाड़ी अयोध्या के लिए अलग से रवाना होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें