फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: गन्ना भुगतान के लिए रालोद का डीसीओ दफ्तर पर धरना

विज्ञापन
गन्ना कार्यालय पर धरना देते रलोद विधायक व कार्यकर्ता । संवाद
विज्ञापन
- 13 करोड़ के एकमुश्त भुगतान के आश्वासन पर धरना हुआ समाप्त
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। बुढ़ाना की भैसाना चीनी मिल से किसानों का भुगतान कराने की मांग को लेकर रालोद ने डीसीओ ऑफिस पर धरना दिया। मौके पर पहुंचे मिल अधिकारियों ने 13 करोड़ का तत्काल भुगतान का आश्वासन दिया, जिसके बाद धरना समाप्त हुआ।
सरकुलर रोड स्थित कार्यालय पर रालोद ने डीसीओ सतेंद्र सिसौदिया को अपने बीच में बैठा लिया। डीसीओ के कहने पर चीनी मिल भैसाना के अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे और रालोद नेताओं को आश्वासन दिया कि पांच दिन का भुगतान 13 करोड़ एक साथ 18 अगस्त को हो जाएगा। इसके बाद भुगतान में तेजी लाई जाएगी। आश्वासन के बाद धरना समाप्त हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रालोद विधानमंडल दल के नेता राजपाल बालियान ने बताया कि मुख्यमंत्री के नाम जिला गन्ना अधिकारी को एक ज्ञापन दिया गया। समय पर भुगतान नहीं करने वाली चीनी मिलों के विरुद्ध कार्रवाई करें। ब्याज सहित भुगतान दिलाया जाएं। अक्तूबर से शुरू होने जा रहे नये सत्र में किसानों का भुगतान 14 दिन के अंदर कराया जाएं। आगामी सत्र के लिए किसानों को उनकी सुविधा के अनुरूप किसी भी चीनी मिल अथवा क्रय केंद्र पर गन्ना आपूर्ति करने की सुविधा मिले। रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री योगराज सिंह, सतीश बालियान, अमित मलिक, सतबीर वर्मा, विकास बालियान, गज्जू पठान, केपी सिंह, शक्ति मकिल, उदयवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें