फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत बोले- उपराष्ट्रपति के नाम पर जाति को भड़का रही भाजपा, अयोध्या बुलावे के सवाल पर कही बड़ी बात

Fri, 22 Dec 2023 11:50 AM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही काम सरकार ने किया है। सवाल यह है कि इस मामले में समाज को कैसे आगे किया जा रहा है। जिस तरह एक जाति को आगे कर भड़काया जा रहा है, यह सरकार की जालसाजी है।
विज्ञापन
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के मामले को किसी जाति से जोड़कर नहीं देखा जाना चाहिए। उपराष्ट्रपति किसी जाति के नहीं, बल्कि पूरे देश के हैं। राजनीतिक दल समाज को आगे कर वोट बटोरने का काम करते हैं।

विज्ञापन


उन्होंने भाजपा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यही काम सरकार ने किया है। सवाल यह है कि इस मामले में समाज को कैसे आगे किया जा रहा है। जिस तरह एक जाति को आगे कर भड़काया जा रहा है, यह सरकार की जालसाजी है।

टिकैत ने कहा कि उपराष्ट्रपति सर्वसमाज के हैं, फिर जाटों को ही क्यों आगे किया जा रहा है। उन्होंने कुश्ती संघ के चुनाव पर कहा कि चुनाव की संवैधानिक प्रकिया है, जिसे वोट मिली और वह जीत गया। हताश होकर इस्तीफा दिया गया है। 

यह भी पढ़ें: UP: ऑस्ट्रेलिया से पत्नी को ढूंढते हुए मेरठ पहुंचा युवक, सच्चाई मालूम पड़ी तो पकड़ा माथा
विज्ञापन

रघुवंशी अयोध्या में जन्मे, बुलावा आएगा तो जाएंगे
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि रघुवंश परिवार का जन्म अयोध्या से हुआ है। हम श्रीराम के वंशज है। अगर समारोह के लिए बुलावा मिलता है तो जाएंगे। लेकिन बुलावा अब सरकार दे रही है, रामलला समिति नहीं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें