फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत दोनो पक्षों से मिले, समझौते पर बातचीत

विज्ञापन
जिला कारागार में रालोद नेताओं मुलाकात करने पहुचें रोकश टिकैत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
डीएवी इंटर में पहुंच शिक्षकों से बातचीत की, जेल में रालोद नेताओं से भी मिले
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों और रालोद कार्यकर्ताओं के विवाद को निपटाने को भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत आगे आए है। टिकैत डीएवी इंटर कॉलेज में शिक्षकों से बात करने पहुंचे। इसके बाद जेल में जाकर रालोद कार्यकर्ताओं से भी बातचीत की। दोनों पक्षों के बीच जल्द ही समझौता हो सकता है। उधर, आरोपियों की जमानत अर्जी पर बुधवार को सुनवाई होगी।
विज्ञापन

पांच दिन पहले डीएवी इंटर कॉलेज के शिक्षकों और रालोद छात्रसभा के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हो गया था। यह विवाद इतना बढ़ा कि शिक्षकों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छात्रों के साथ रालोद नेता सुधीर भारतीय को भी जेल भेज दिया था। इस मामले को कुछ लोग लगातार तूल देने का प्रयास कर रहे हैं। इसी बीच भाकियू नेता राकेश टिकैत ने मामले को निपटाने के लिए दोनों पक्षों से बातचीत की। वह पहले डीएवी इंटर में पहुंचे और प्रधानाचार्य सहित शिक्षकों से बातचीत की। इसके बाद वह जेल में पहुंचे रालोद कार्यकर्ताओं से मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें