टिकैत के साथ अभद्रता पर भाकियू जिलाध्यक्ष ने दी तहरीर
मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किसानों के बीच नाराजगी है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।
सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि टिकैत को घेरने, झंडा मारने की कोशिश करने और हूटिंग करने में कौन-कौन शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।