फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राकेश टिकैत प्रकरण: सिसौली में भाकियू की पंचायत जारी, मंच पर राकेश टिकैत को बांधी पगड़ी, मांगी सुरक्षा

Sat, 03 May 2025 11:58 AM IST
डिंपल सिरोही न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर

सार

Rakesh Tikait case: मुजफ्फरनगर की जन आक्रोश रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ धक्का मुक्की हो गई। इसके विरोध में आज पंचायत की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि यदि जन आक्रोश यात्रा में सब आए थे तो राकेश टिकैत का ही विरोध क्यों किया गया?
विज्ञापन
पंचायत में शामिल भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुजफ्फरनगर की जन आक्रोश रैली में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ हुई धक्का मुक्की की घटना के विरोध में बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलाें से भाकियू कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर में पहुंचे हैं। पंचायत में राकेश टिकैत भी शामिल हुए। पंचायत ने मंच पर राकेश टिकैत को भारी भरकम पगड़ी बांधी। पंचायत में मंच से राकेश टिकैत के लिए सुरक्षा की मांग उठाई गई।
विज्ञापन


पंचायत में मेरठ, बागपत, सहारनपुर, शामली और बिजनौर सभी जिलों से सुबह से ही ट्रैक्टर टॉलियों में सवार होकर मुजफ्फरनगर पहुंचना शुरू हो गए। वहीं भाकियू जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने राकेश टिकैत की पगड़ी गिराने वाले शख्स को हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।

सिसौली से भाकियू अध्यक्ष पहुंचे, जीआईसी में पंचायत जारी
भाकियू अध्यक्ष चौधरी नरेश टिकैत किसानों के काफिले के साथ किसान मजदूर पंचायत के लिए चल पड़े। उनके साथ गाड़ियों और ट्रैक्टरों का काफिला रहा। इससे पहले सुबह किसान भवन पर उन्होंने किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत के समाधि स्थल पर पुष्प अर्पित किए। उधर, जीआईसी में पंचायत जारी है। आसपास के जिलों से भी किसान पहुंचे हैं। 
विज्ञापन


सब बुलाए गए थे तो टिकैत का विरोध क्यों : प्रमोद
मुजफ्फरनगर में ईंट निर्माता कल्याण समिति के अध्यक्ष प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्यटकों की हत्या के विरोध में जन आक्रोश यात्रा निकाली गई थी। इसमें सभी संगठनों को आमंत्रित किया गया था। अगर इसमें भाकियू प्रवक्ता कार्यकर्ताओं के साथ शामिल हुए थे। ऐसे में कुछ लोगों की ओर से उनका विरोध करना समझ से परे है। हर देशवासी देशभक्त है, यह न किसी को बताने की जरूरत है और न ही इसका किसी को सर्टिफिकेट मांगना चाहिए।

चौधरी नरेश टिकैत बालियान खाप के 84 गांवों के चौधरी के अलावा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं। चौधरी राकेश टिकैत के साथ जो हुआ,आयोजकों को जिम्मेदारी लेते हुए इसकी निंदा करनी चाहिए। हमार संगठन पंचायत का समर्थन करता है।

पंचायत के लिए जाते भाकियू कार्यकर्ता - फोटो : अमर उजाला
सहारनपुर से भाकियू कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में मुजफ्फरनगर किया कूच
सहारनपुर में छुटमलपुर जिला अध्यक्ष नरेश स्वामी की अगुवाई में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मुजफ्फरनगर कूच कर गए। जाने से पहले कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कार्यकर्ता सुबह 9 बजे छुटमलपुर क्षेत्र के सैयद माजरा टोल प्लाजा पर इकट्ठा हुए। जहां से वह जत्थे के रूप में रवाना हुए।  

यह भी पढ़ें: UP: आतंकवाद के खिलाफ जन आक्रोश यात्रा में टिकैत का विरोध, आज पंचायत, सिसौली में बाजार बंद, सड़कों पर सन्नाटा

राकेश टिकैत को सुरक्षा घेरे में निकाला गया। - फोटो : अमर उजाला
बागपत के भाकियू जिलाध्यक्ष बोले-नकली संगठनों को चुन-चुनकर मारेंगे                            
बागपत के राष्ट्र वंदना चौक से रवाना होने के दौरान भाकियू के जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह गुर्जर ने कहा मुजफ्फरनगर मे भाकियू के राष्ट्र प्रवक्ता राकेश टिकैत पर हुए हमले का बदला लेने के लिए बागपत जिले से सैकड़ों की संख्या मे भाकियू कार्यकर्ता रवाना हो गए हैं l नकलींसंगठनों को चुन-चुनकर मारेंगे l

राकेश टिकैत का पहलगाम की घटना मे बयान को गलत दिखाया गया था जबकि उन्होंने ऐसा कोई विवादित बयान नहीं दिया था l खेकड़ा, बसी, मविकला,किसनपुर बराल, दाहा, दोघट से सैकड़ों की संख्या मे भाकियू कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए मुजफ्फरनगर के लिए रवाना हो गए l

शामली में भाकियू कार्यकर्ताओं ने किया मुजफ्फरनगर कूच 
शामली में भी भाकियू कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। शनिवार को विरोध में बुलाई गई महापंचायत में शामिल होने के लिए शामली से काफी संख्या में भाकियू कार्यकर्ताओं ने मुजफ्फरनगर के लिए कूच किया।
कार्यकर्ता कलक्ट्रेट के सामने एकत्रित हुए और खूब नारेबाजी की। कहा कि किसान नेता के साथ ज्यादती बर्दाश्त नहीं की जाएगी। बाद में किसान जत्थे के रुप में रवाना हुए। 

 
विज्ञापन

आरोपी हिरासत में , जीआईसी में भाकियू की पंचायत - फोटो : अमर उजाला
भाकियू जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज, आरोपी हिरासत में
मुजफ्फरनगर में जन आक्रोश यात्रा के दौरान भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के साथ किए गए दुर्व्यवहार पर किसानों के बीच नाराजगी है। भाकियू जिलाध्यक्ष नवीन राठी ने बताया कि अज्ञात लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ की जा रही है।

सीसीटीवी और वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। यह देखा जा रहा है कि टिकैत को घेरने, झंडा मारने की कोशिश करने और हूटिंग करने में कौन-कौन शामिल थे। फिलहाल पुलिस ने जिलाध्यक्ष की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें