फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रजबहे के रिसने से मचा हड़कंप

विज्ञापन
भोपा में नहर व रजबाहे की वह पटरी जहां से पानी का रिसाव हो रहा है। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
भोपा (मुजफ्फरनगर)। भोपा में रजबहे की पटरी से पानी रिसने से सिंचाई विभाग में हड़कंप मच गया। मेरठ व मुजफ्फरनगर के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों को पटरी को मजबूत करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

भोपा से जौली नहर पटरी की ओर डेढ़ किमी की दूरी पर नहर (मेन गंगा कैनाल) से दो रजबहे निकले है, जिनमें से एक तिस्सा तथा दूसरा (पिमैड़ा नहर) जौली की और जा रहा है। दो दिन से नहर पटरी के नीचे से रजबहे में पानी का रिसाव हो रहा है। यहां रजबहे और नहर में लगभग 12 मीटर की चौड़ाई की कच्ची पटरी है। इस रिसाव की सूचना जब सिंचाई विभाग को लगी तो हड़कंप मच गया और लगातार दो दिन से मेरठ और मुजफ्फरनगर के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं। अधिकारियों ने अधीनस्थों को पानी रिसाव बंद करने के साथ ही पटरी को मजबूत करने के आदेश दिए हैं। उक्त पटरी से घास-फूस आदि काटने के साथ ही पानी रिसाव बंद करने का कार्य शुरू हो गया है। जेई अशरफ अली का कहना है कि पानी रिसाव को जल्द ही बंद कर पटरी को भी मजबूत किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें