फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतौली भूड में रजबहे की पटरी टूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
खतौली भूड़ में रजबहे की पटरी टूटी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। जानसठ रोड स्थित चूना भट्ठी के समीप बनी नई कॉलोनी अद्वैत बिहार में रजबहे की पटरी टूटने के कारण पानी खेतों सहित अद्वैत विहार कालोनी में भर गया। पानी मकानों में जा घुसा। इतना ही नही सड़कों पर भी पानी भरने से आवाजाही प्रभावित हो गई। संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना देने के बाद भी कोई कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी है।
कालोनी निवासी एहसान, बिल्लू, इकराम ने बताया कि रजबहे की पटरी कई दिनों से टूटी हुई है। यहां से धीमी गति से पानी रिस रहा था, लेकिन परेशानी तब ज्यादा सामने आई जब गत दिवस रजबहे में पानी का लेवल अधिक होने के कारण भाव तेज हुआ और पानी चूना भट्ठी बस्ती की तरफ टूट कर चलने लगा। मकान में दो फुट तक पानी आने से लोग परेशान हो गए। लोगों में अफरातफरी का माहौल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

नई बस्ती होने के कारण अभी वहां पर पक्की सड़क नहीं है, जिस कारण सड़कों पर पानी भर जाने से वह तालाब में तब्दील हो गई। वहां से जाने वाले लोग फिसलकर गिरने लगे। पानी खेतों के साथ ही मकानों में घुसने के कारण काफी नुकसान भी हुआ है। इस बारे में संबंधित विभाग के अधिकारियों को सूचना दी गई, लेकिन कोई सुनने को तैयार नहीं है। आमजन इस पटरी को किसी प्रकार सही करने का प्रयास कर रहे, लेकिन पानी के बहाव के कारण वह बार-बार टूट जाती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें