फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सामुदायिक किचन में भूखों और जरूरतमंदों को कराएं भोजन:डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
सामुदायिक किचन में जरूरतमंदों को कराएं भोजन: डीएम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, चरथावल। जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने चरथावल के जय हिंद इंटर कॉलेज में खोले गए क्वारंटीन केंद्र पर क्षेत्र के भूखे और निराश्रित लोगों को भोजन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने एसडीएम सदर को केंद्र में सामुदायिक किचन खोलने के निर्देश दिए। कस्बे में की गलियों को बनाए गए कंटेनमेंट जोन में डीएम ने स्थिति का अवलोकन किया।
डीएम ने शनिवार को क्वारंटीन केंद्र का मुआयना किया। कहा कोरोना कर्फ्यू में कोई व्यक्ति भूख से पीड़ित नहीं रहे। यहां सामुदायिक किचन शुरू कर जरूरतमंदों को खाने की व्यवस्था कराई जाए। उन्होंने सीएचसी प्रभारी डा. सतीश कुमार ने क्षेत्र के पॉजिटिव लोगों की जानकारी ली। ग्रामीण क्षेत्रों में कोविड हेल्प सेंटर खोलने के बारे में चिकित्सक एवं प्रभारी बीडीओ राजेंद्र कुमार से जानकारी प्राप्त की। चरथावल में हकीमपुरा रोड पर बनाए गए कंटेनमेंट जोन में मौके का अवलोकन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ईओ मनोज कुमार ने कहा कि तमाम संक्रमित मोहल्लों में कोविड गाइडलाइन का सख्ती से पालन कराया जाए। इन क्षेत्रों की गलियों को नियमित सैनिटाइज किया जाए और चिकित्सकों द्वारा मरीजों की देखभाल में कोताही नहीं बरतें। सीडीओ आलोक यादव, एसडीएम दीपक कुमार, अधिशासी अधिकारी मनोज कुमार, केंद्र प्रभारी लेखपाल प्रवीण गुप्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें