फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घासीपुरा रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा

विज्ञापन
विज्ञापन
घासीपुरा रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी भरा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मंसूरपुर। गांव घासीपुरा रेलवे अंडरपास में बारिश का पानी तीन फीट भर जाने के कारण वाहन चालकों और किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों ने रेलवे विभाग से पानी निकाल कर अंडरपास पर फाइबर शेड डलवाने की मांग की है, ताकि बारिश होने पर अंडरपास में पानी न भर सके।
विज्ञापन

घासीपुरा रेलवे अंडरपास में थोड़ी सी बारिश होते ही पानी निकासी नहीं होने के कारण कई कई फीट पानी भर जाता है। इस अंडरपास से गांव दौलतपुर, अजमतगढ़ अभीपुरा, जोहरा, मंसूरपुर सहित कई गांव के किसानों तथा अन्य ग्रामीणों का आना जाना है। थोड़ी सी बारिश होते ही इसमें कई दिन तक पानी भरा रहता है। इससे किसानों को अपने वाहन ले जाने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। भाजपा नेता सागर सैनी, राजीव तोमर जोहरा आदि ने प्रशासन से पानी निकासी की मांग करते हुए अंडरपास पर फाइबर शेड डलवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें