फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बारिश में क्षतिग्रस्त हुई सड़कें, जगह-जगह गड्ढों से परेशानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। दो दिन की बारिश में शहर की कई सड़कें क्षतिग्रस्त हो गई। प्रमुख सड़कों में कई स्थानों पर गहरे-गहरे गड्ढे हो गए। इस कारण वाहनों के आवागमन में परेशानी हो रही है। गहरे गड्ढों के कारण दुर्घटनाओं की आशंका भी बन रही है। इनमें कुछ सड़कों का निर्माण हाल में ही हुआ था।
विज्ञापन


मानसून ने दस्तक दे दी है। दो दिन तक हुई मौसम की पहली बारिश से ही सड़कों की पोल खुल गई। सड़कों में हुए जगह-जगह गड्ढों से प्रयोग की गई निर्माण सामग्री की गुणवत्ता पर भी प्रश्नचिन्ह लग रहा है। कई जगह सड़क में दरार आ चुकी है, कब ये सड़क कितनी धंस जाएगी कुछ पता नहीं। शहर के आर्य समाज रोड, महावीर चौक, रेलवे रोड, रोडवेज बस स्टैंड, रुड़की रोड और सुजड़ू रोड की सड़कें क्षतिग्रस्त होने के साथ ही उमें गहरे गड्ढे भी हो गए हैं।

महावीर चौक पर हुए गड्ढें से दुर्घटना की आशंका

बारिश के दौरान महावीर चौक पर सड़क बह गई। गहरे-गड़ढे होने के कारण सड़क पर दुर्घटनाओं की आशंका प्रबल हो गई है। सड़क का निर्माण कुछ माह पहले नगर पालिका निर्माण विभाग की ओर से कराया गया था। सड़क क्षतिग्रस्त होने के बाद दुर्घटना को टालने के लिए फिलहाल गड्ढो में टाइल्स के टुकड़ो से भराव किया गया है। आर्य समाज रोड पर भी कई स्थानों पर गहरे गड्ढे हो गए हैं।
विज्ञापन


रोडवेज बस स्टैंड के समीप कई स्थानों पर बही सड़क

बारिश के चलते रोडवेज बस स्टैंड के सामने सहित आसपास कई स्थानों पर सड़क क्षतिग्रस्त हो गई। पानी के कारण तारकोल और बजरी बहने से सड़क पर कई जगह गड्ढे नजर आ रहे हैं। सड़क पर बस और अन्य चौपहिया वाहनों सहित दुपहिया वाहनों का आवागमन रहता है।

बारिश में रामपुरम से सुजड़ू तक की सड़क हुई जर्जर

मेरठ रोड से रामपुरम होते हुए सुजड़ू तक जाने वाली सड़क बारिश के चलते पूरी तरह से जर्जर हो चुकी है। दो किमी. की सड़क में कई स्थानों पर गहरे गड्ढे होने के साथ ही कई स्थानों पर दूर तक सड़क जर्जर अवस्था में है। अधिकतर दुपहिया वाहनों का आवागमन होने के कारण दुर्घटना की आशंका है।


रेलवे रोड का गड्ढा बन सकता है दुर्घटना का सबब

बारिश के चलते रेलवे रोड पर तेल गोदाम के सामने गहरा गड्ढ़ा हो गया है। रेलवे रोड से दिन भर अधिसंख्य बस और स्कूल वैन गुजरती हैं। सड़क के मध्य हुए गड्ढे के कारण किसी भी समय दुर्घटना की आशंका बनी हुई है। नगर पालिका की ओर से सड़क का निर्माण छह माह पहले ही कराया गया था।

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों का कराया जाएगा सर्वे

बारिश में क्षतिग्रस्त सड़कों का सर्वे कराया जाएगा। जिन सड़कों का निर्माण नगर पालिका की ओर से कराया गया है, ठेकेदार से उनकी मरम्मत कराई जाएगी। यदि सड़क अधिक क्षतिग्रस्त पाई गई तो उसमें लगाई गई निर्माण सामग्री की भी जांच कराकर आवश्यक कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

- पवन कुमार, ईओ नगर पालिका
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें