फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: उत्तराखंड में युवक को गोली मारी, जिले में कराया उपचार, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरकाजी (मुजफ्फरनगर)। उत्तराखंड की मंगलौर कोतवाली क्षेत्र में शनिवार शाम कुछ युवकों ने सौरभ नाम के युवक को गोली मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक की इलाज के लिए मुजफ्फरनगर ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई।
विज्ञापन

परिजनों ने घायल युवक को पुरकाजी पीएचसी पहुंचाया। पुरकाजी पुलिस को सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंची। मामला मंगलौर कोतवाली का होने के कारण पुरकाजी पुलिस ने मंगलौर पुलिस को जानकारी दी। मंगलौर पुलिस भी पुरकाजी पीएचसी पहुंची। डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया था। मंगलौर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, मंगलौर कोतवाली में मृतक के पिता राजेंद्र की ओर से प्राथमिकी दर्ज की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें