फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रात में बारिश, सुबह बादल, दिन में सूरज निकला

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। जिले में बीते पांच दिन से मौसम खराब चल रहा है और लगातार तीसरे दिन भी बारिश हुई। रात में यहां 13.2 मिली मीटर बारिश रिकार्ड की गई। सुबह के समय बादल छाए रहे, दोपहर बाद सूरज निकलने से कुछ राहत मिली।
विज्ञापन

जिले में रात में हुई बारिश से ठंड बढ़ गई है। यहां लगातार तीन दिन से बारिश हो रही है। बारिश और पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी के चलते यहां शीतलहर चल रही है। शीतलहर से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। रात में हुई वर्षा के बाद सुबह के समय आकाश में बादल छाए रहे। दोपहर के समय मौसम में परिवर्तन दिखाई दिया। सूरज निकला तो लोगों को राहत मिली। तीन दिन से बारिश से परेशान लोगों को सूरज के निकलने काफी सुकून मिला। जिले में 13.2 मिली मीटर वर्षा रिकार्ड की गई। न्यूनतम तापमान 9.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम तापमान 78.8 डिग्री सेल्सियस रहा। आद्रता 97 प्रतिशत रही। मौसम खराब होने और सर्दी बढ़ने से यहां सुबह के समय जनजीवन देर से प्रारंभ हो पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें