फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाम के समय हुई बारिश, ठंडी हवा से लुड़का तापमान

Tue, 12 Dec 2017 12:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बारिश के बीच गुजरते वाहन। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
ठंड के मौसम में बारिश हो जाने से मौसम और अधिक ठंडा हो गया। जनजीवन पूरी तरह प्रभावित रहा। शाम के समय बारिश से लोग ठिठुर गए, ठंडी हवाओं ने ठंड को ओर अधिक बढ़ा दिया। सोमवार की शाम इस मौसम की पहली बारिश हुई। बारिश और ठंडी हवाओं के कारण लोग ठिठुरते दिखाई दिए।
विज्ञापन


जिले में बीते 15 दिन से लगातार ठंड पड़ रही है। मौसम पांच डिग्री सेल्सियस के आस पास ही चल रहा है। बारिश को जहां गेहूं की फसल के लिए लाभकारी बताया जाता है, वहीं गन्ने की फसल के लिए भी अच्छी है। बारिश और ठंड से जनजीवन प्रभावित हुआ है। बारिश के कारण शाम के समय बाजार भी जल्द बंद हो गए। आम जनता जल्द अपने घरों में पहुंच गई। यातायात पर भी ठंड का असर पड़ा है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें