फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सब्जी उत्पादक किसानों को बारिश से भारी नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से सरसों की फसल को नुकसान
विज्ञापन

बुढ़ाना। बारिश ने सब्जी उत्पादक किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। बारिश के कारण सब्जी की अगेती बुुवाई पर विपरीत प्रभाव पड़ा है। किसानों को सरसों की फसल में भी इस वर्षा से भारी नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

दिसंबर व जनवरी के महीने में इस वर्ष हुई वर्षा के कारण किसानों को लाभ कम नुकसान अधिक हुआ। गत दिसंबर के अंत में हुई वर्षा के कारण किसानों की गेहूं की फसल की बुवाई बहुत प्रभावित हुई। क्षेत्र में पिछले वर्षा की अपेक्षा इस वर्ष गेहूं की बुवाई 20-30 प्रतिशत कम हुई है। कम बुुआई का प्रभाव अनाज व भूसे पर पड़ेगा। किसानों का कहना है कि इस बार उन्हें अपने पशुओं के लिए बाहर से भूसा मंगवाना पड़ेगा। जनवरी के अंत में हुई इस वर्षा ने सब्जी उत्पादक किसानों की अगेती फसलों को प्रभावित कर दिया। सेवानिवृत्त अपर जिला कृषि अधिकारी व प्रगतिशील किसान रामनिवास सहरावत ने बताया कि इस वर्षा से सब्जी उत्पादक किसान भिंड़ी, खीरा, टमाटर प्याज आदि की फसल की बुवाई बहुत प्रभावित हुई है। सब्जी की अगेती बुआई करके किसान अच्छा मुनाफा कमा लेते थे। गठवाला खाप के किसान मुकेश मलिक, चौ. धाम सिंह व अनुज बालियान ने बताया कि इस बारिश के कारण किसानों की सरसों की फसल में भी काफी नुकसान हुआ है। वर्षा के कारण गन्ने की कटाई भी लेट होती जा रही है। किसानों का कहना है कि यह बारिश किसानों के लिए घाटे का सौदा साबित हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें