फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में चेकिंग

Fri, 22 Jan 2016 12:47 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। उत्तराखंड में आतंकी गतिविधियों के मद्देनजर जनपद परिक्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित कर दिया गया है। बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वायड टीम के साथ रेलवे फोर्स ने स्टेशन का चप्पा-चप्पा खंगाला। मुसाफिरों के सामान को चेक किया। फोर्स दिन पर सघन चेकिंग करती रही।
विज्ञापन


रेलवे मुख्यालय से स्टेशन पर आए आदेश के बाद रेलवे फोर्स सघन चेकिंग में जुटी। मदद के लिए सिविल पुलिस से बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड की टीम बुलाई गई। टीम ने स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर मुसाफिरों की तलाशी ली। परिसर में सभी जगहों पर डॉग स्क्वायड टीम को घुमाया गया। पार्सलों को चेक किया। दिनभर स्टेशन पर आने-जाने वाले मुसाफिरों को चेक करने के बाद प्लेटफॉर्म पर जाने की परमिशन दी गई। आई गाड़ियों में लगेज बोगी के अलावा यात्रियों के बैग की छानबीन की गई।

इस बीच कुछ यात्रियों ने परेशान करने की बात उठाई। फोर्स ने उन्हें सर्तकता का हवाला देकर शांत किया। स्टेशन के लाउडस्पीकर से यात्रियों से सहयोग की अपील की जाती रही। दिनभर रेलवे फोर्स चेकिंग में जुटी रही। आरपीएफ इंस्पेक्टर सोनी शर्मा ने मुख्यालय की तरफ से रेड अलर्ट घोषित किया गया है। बताया कि परिक्षेत्र की चौकियों पर स्टाफ को मुस्तैद रहने के निर्देश दिए गए हैं। स्टेशन पर निगरानी के लिए अलग से टीम बना दी गई हैं। सभी ट्रेनों की सुरक्षा पुख्ता कर दी गई है। जीआरपी थाना प्रभारी दीपक चतुर्वेदी ने बताया कि चौकसी बढ़ा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें