फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: रेलवे स्टेशन अधीक्षक विपिन त्यागी की छत से गिरकर मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार की सुबह निर्माणाधीन मकान में संतुलन बिगड़ने की वजह से हादसा हुआ
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन के अधीक्षक विपिन त्यागी की अपने निर्माणाधीन मकान की छत से गिरने पर मौत हो गई। शनिवार सुबह संतुलन बिगड़ने की वजह से यह हादसा हुआ।
थाना मंसरपुर के गांव सोहजनी तगान निवासी विपिन त्यागी (58) वर्ष 2017 से मुजफ्फरनगर रेलवे स्टेशन अधीक्षक थे। वर्तमान में वे रेलवे कॉलोनी में अपनी पत्नी और माता के साथ रह रहे थे। उन्होंने नई मंडी के सुभाष नगर में मकान बनाया हुआ है। इस मकान में निर्माण कराया जा रहा था। शनिवार सुबह निर्माण कार्य देखने के लिए गए थे और मकान की छत पर खडे़ थे। इसी दौरान मोबाइल पर आई कॉल को सुनने लगे। संतुलन बिगड़ने से जाल डालने की खाली जगह से सिर के बल जमीन पर आ गिरे। हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे रेलवे कर्मचारियों और परिजनों ने उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के बाद उन्हें रेफर कर दिया गया। मेरठ में निजी अस्पताल में उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। शाम को उनका शव रेलवे कॉलोनी आवास पर लाया गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


परिवार और रेलवे कर्मचारियों में शोक
विपिन त्यागी का बेटा अभिषेक नोएडा में नौकरी करता हैं। बड़ी बेटी शिल्पी की शादी हो चुकी हैं। बड़े भाई अरविंद त्यागी रेलवे में डायरेक्टर और छोटे भाई संजय त्यागी हापुड़ पुलिस में निरीक्षक हैं। विपिन त्यागी नार्दन रेलवे मैन्स यूनियन की मेरठ शाखा डिवीजन दिल्ली के उपाध्यक्ष थे। सूचना पर मुजफ्फरनगर, मेरठ, सहारनपुर से रेलवे कर्मचारी उनके आवास पर पहुंचे और शोक जताया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें