फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलमार्ग बाधित हुआ तो रोडवेज रहेगा मुस्तैद  

Mon, 20 Mar 2017 11:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश परिवहन - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
मेरठ-सहारनपुर मंडल में रेल मार्ग बाधित होता है तो रोडवेज पूरी तरह से मुस्तैद रहेगा। इसके लिए मुख्यालय से भी आदेश आए हैं। डिपो अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन अधिकारी से इस बाबत जानकारी जुटाई है। साथ ही ग्रामीण रूट पर मंगलवार से दो बसें चलाई जाएंगी। यह जनपद से निकलकर उत्तराखंड के लक्सर तक जाएंगी। पड़ोसी राज्य के झंडा मेले में भी बसों के संचालन के निर्देश दिए गए हैं।       
विज्ञापन


दिल्ली वाया मेरठ-सहारनपुर मंडल रेलवे लाइन के दोहरी करण के कारण रेल संचालन बाधित होने को लेकर रोडवेज भी मुस्तैद हो गया है। सहारनपुर मुख्यालय से डिपो को निर्देश दिए गए हैं कि रेलवे संचालन बाधित होता है तो इसके लिए पूरी तैयारी रखी जाए। डिपो की बसों का शेड्यूल सेट कर इसकी जानकारी दी जाए। हालांकि इसके लिए डिपो अधिकारियों ने रेलवे स्टेशन से इसकी जानकारी जुटाई है। 

उधर, ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों के संचालन की तैयारी की गई है। डिपो से बसें छपार, बरला, तेजलहेड़ा, खाईखेड़ी, तुगलकपुर कम्हेड़ा, हरिनगर, बढ़ीवाला से होते हुए लक्सर जाएंगी। इस मार्ग पर दो बसें चलाई जाएंगी। एक अप में रहेगी तथा दूसरी डाउन में चलेगी। इसके अलावा भी अन्य रूटों को लेकर प्लानिंग की जा रही है। एआरएम बीपी अग्रवाल ने बताया कि फिलहाल दो बसों को लक्सर मार्ग पर लगाया है। वहीं उत्तराखंड में चल रहे मेले में भी बसों को लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें