फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नीर की सप्लाई में रेलवे ने किए हाथ खड़े, दूसरी कंपनियां की गई अधिकृत      

Wed, 29 Mar 2017 12:30 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
रेल नीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन पर यात्रियों के लिए सस्ता पेयजल उपलब्ध नहीं हो सकेगा। रेलवे बोर्ड ने स्टेशन पर रेल नीर की सप्लाई करने से हाथ खड़े कर दिए हैं। इसकी जगह दूसरी कंपनियों को अधिकृत किया गया है। प्यास बुझाने के लिए महंगा पानी खरीदना पड़ेगा।       
विज्ञापन


जनपद के रेलवे स्टेशन से 24 घंटे में 40 से अधिक एक्सप्रेस और पैसेंजर ट्रेनें गुजरती हैं। यहां से रोजाना हजारों पैसेंजर आवागमन करते हैं। इसके अलावा लोकल के यात्री भी अधिक हैं। धीरे-धीरे गर्मी बढ़ने लगी है। ऐसे में पेय पदार्थों की डिमांड अधिक होती है। इनमें सबसे ज्यादा पानी की जरूरत है। आम से लेकर खास यात्री ट्रेन के रुकते ही पानी खरीदता है।

इस बार रेलवे स्टेशन पर रेल नीर की बोतल नहीं दिखेगी। रेलवे ने स्टेशन पर पानी की बोतल रेल नीर की सप्लाई देने में हाथ खड़े कर दिए हैं। रेल नीर की बोतल 15 रुपये की है। वहीं, स्टेशन अधीक्षक विपिन कुमार त्यागी ने बताया कि स्टेशन पर रेलवे बोर्ड ने रेल नीर की सप्लाई को इंकार कर दिया है। यहां अन्य कंपनियों को पानी की सप्लाई का ठेका मिला है। जिनके माध्यम से पानी बिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें