फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: 40 स्थानों पर छापे, 18 उर्वरकों के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। कृषि विभाग की टीम ने उर्वरक निर्माता इकाइयों और दुकानों पर छापा मारा और 40 स्थानों पर मारे गए छापों के दौरान उर्वरकों के 18 नमूने लिए गए। नमूनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक प्रमोद सिरोही ने बुढ़ाना और खतौली तहसील, जिला कृषि अधिकारी राहुल सिंह तेवतिया ने सदर और वरिष्ठ प्राविधिक सहायक शुभम नामदेव ने जानसठ तहसील क्षेत्र में निरीक्षण किया। उप कृषि निदेशक ने 12 स्थानों पर छापा मारा और दो नमूने लिए। निर्माण और विक्रय में अनियमितता मिलने पर उन्होंने चार दुकानदारों को नोटिस जारी किए। जिला कृषि अधिकारी ने श्रीराम पोटाश, सपन फर्टिलाइजर जानसठ रोड समेत 10 उर्वरक इकाई और प्रतिष्ठानों पर छापे मारे। उर्वरकों के 10 नमूने लिए और एक दुकानदार को कार्य में सुधार की चेतावनी दी। वहीं शुभम नामदेव ने आठ स्थानों पर चेकिंग की और छह नमूने लिए। तीन दुकानदारों को चेतावनी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें