फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दुकानों पर छापा, सेनिटाइजर के नमूने लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दुकानों पर छापा, सैनिटाइजर के नमूने लिए
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाजार में सैनिटाइजर की गुणवत्ता पर ही सवाल खड़ा हो गया है। दुकानदार पांच लीटर की केन 260 से लेकर दो हजार तक में बेच रहे हैं। फैक्टरी में थोक मूल्य 650 रुपये हैं। शिकायत मिलने के बाद ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर तीन दुकानों से नमूने लिए हैं।
विज्ञापन

ड्रग इंस्पेक्टर लवकुश ने बताया कि लगातार शिकायतें आ रही थी कि बाजार में कुछ लोग सैनिटाइजर की जगह पानी बेच रहे हैं। इसका सबसे बड़ा खतरा यह है कि यह असर नहीं करेगा और कोरोना के फैलने का खतरा बढ़ जाएगा। उन्होंने बताया कि सरकार ने चार माह के लिए सैनिटाइजर की बिक्री के लिए लाइसेंस की बाध्यता समाप्त कर रखी है। इसलिए दूसरा व्यापार करने वाले लोग भी सैनिटाइजर बेच रहे हैं। उन्होंने तीन दुकानों से नमूने लिए हैं। इनमें अरोरा मेडिकल स्टोर, गुप्ता हौजरी एवं एक अन्य ट्रेडर्स हैं। इन लोगों ने बताया कि वह 260 एवं 300 रुपये में पांच लीटर की केन बेच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें