फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राना स्टील पर छापा: पूर्व विधायक शाहनवाज को नहीं मिली राहत, जानें जमानत पर कब होगी सुनवाई...

Fri, 06 Dec 2024 06:37 PM IST
मोहम्मद मुस्तकीम अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

छापे के दौरान जांच टीम की गाड़ी पर पथराव किया गया था। आग लगाने की धमकी दी गई थी। पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया एवं सारिया को नामजद किया गया था। 
विज्ञापन
छापे के दौरान टीम से बहस करते शाहनवाज राना। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राना स्टील में जांच के लिए पहुंची जीएसटी और मेरठ जोन की डीजीजीआई टीम के साथ  धक्का-मुक्की, बदसलूकी, गाड़ी क्षतिग्रस्त करने के मामले में पूर्व विधायक शाहनवाज राना को फिलहाल राहत नहीं मिली। बचाव पक्ष की ओर से दाखिल जमानत प्रार्थना पत्र पर अदालत ने पुलिस से केस डायरी और आख्या तलब की है। सुनवाई के लिए नौ दिसंबर नियत की गई। 
विज्ञापन
Trending Videos

बृहस्पतिवार को वहलना चौक स्थित फैक्टरी में जीएसटी टीम का घेराव कर हमला किया गया था। जांच टीम की गाड़ी पर पथराव कर शाह मोहम्मद को छुड़ाने का प्रयास किया गया था। डीजीजीआई के इंटेलीजेंस ऑफिसर कौशल कुमार ने पूर्व विधायक शाहनवाज राना, पूर्व सांसद कादिर राना की बेटी सादिया एवं सारिया को नामजद किया था। 300 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पुलिस ने मौके से जाकिर राना के बेटे सद्दाम राना को भी गिरफ्तार किया था।
 
विज्ञापन

एसीजेएम प्रथम कोर्ट से सादिया और सारिया को जमानत मिल गई थी। बचाव पक्ष की ओर से पूर्व विधायक शाहनवाज राना और सद्दाम राना की जमानत के लिए जिला जज की अदालत में प्रार्थना पत्र दाखिल किया। पत्रावली एडीजे प्रथम कोर्ट में ट्रांसफर कर दी गई। अदालत में अब नौ दिसंबर को सुनवाई होगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें