मुजफ्फरनगर। शहर में थाने के पीछे स्थित मकान में छापा मारकर पुलिस ने जुआ खेल रहे 12 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। मौके से 42 हजार रुपये भी बरामद किए गए हैं। रिपोर्ट दर्ज कर सभी का चालान कर दिया गया।
शहर क्षेत्र में नई मंडी कोतवाली के ठीक पीछे स्थित कंबलवाला बाग में रजबहे रोड स्थित रमेश कुमार का मकान कुछ लोगों ने किराए पर लिया हुआ था। कुछ समय से मकान में जुआ खेला जा रहा था। बृहस्पतिवार सुबह सूचना पर पुलिस ने उक्त मकान में दबिश दी, जहां 12 लोग जुआ खेलते मिले। उक्त सभी लोगों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में टेक बहादुर निवासी अंकित विहार, नरेश नाथ निवासी मोहल्ला गोशाला, टीकम बहादुर व राम बहादुर निवासी श्रीबालाजी मंदिर के निकट, नरेंद्र निवासी रुड़की, महेश निवासी द्वारिकापुरी, गणेश निवासी गोशाला, विजय बहादुर उर्फ विमल निवासी गांधी कॉलोनी, अमित निवासी कंबल वाली गली, डंबर बहादुर निवासी रुड़की, दल बहादुर निवासी पटेलनगर और परिमल बहादुर निवासी अंकित विहार शामिल हैं। पकड़े गए सभी लोगों को रिपोर्ट दर्ज कर चालान कर दिया गया है।