फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: फर्जी गोली कांड के वांछितों की तलाश में दी दबिश

Fri, 01 Aug 2025 01:21 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव पटौली के चर्चित फर्जी गोली कांड के वांछित आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश डाल रही है। पुलिस मामले में और गहराई तक पहुंचने में लगी हुई हैं। घटना में शामिल वार्ड ब्वाय व मुख्य आरोपी को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन


दुष्कर्म के मामले में जेल में बंद थाना क्षेत्र के गांव पटौली निवासी आरोपी मुजम्मिल को बचाने को लेकर पीड़िता पक्ष के व्यक्तियों पर फर्जी तरीके से गोली मारने का आरोप लगाया गया था। सीएचसी के स्टाफ को रिश्वत देकर फर्जी मेडिकल रिपोर्ट भी बनवा ली गयी थी। पुलिस गोली लगने का ड्रामा करने वाले आफताब व मेडिकल बनवाने के आरोपी अस्पताल के वार्ड ब्वाय खालिद को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेज चुकी है।

पूर्व प्रधान पुष्पेंद्र उर्फ़ बिट्टू सहित मामले से जुड़े कई लोगों की तलाश में पुलिस की दबिश जारी हैं। सीओ डॉक्टर रवि शंकर मिश्रा का कहना है कि आरोपी किसी भी हालत में बख्शे नहीं जाएंगे।
विज्ञापन




पंचायत सचिव ने लगाया मारपीट का आरोप



भोपा। ग्राम पंचायत सचिव ने ग्राम पंचायत सहायक व उसके पिता पर मारपीट करने व सरकारी रजिस्टर फाड़ने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की हैं।

थाना क्षेत्र के गांव रूड़कली तालाब अली के ग्राम पंचायत सचिव इंद्र कुमार ने बुधवार शाम थाने पर दी तहरीर में बताया कि एक युवती की चार माह पूर्व पंचायत सहायक के पद पर नियुक्ति हुई थी। परंतु वह एक भी दिन ऑफिस में नहीं आई तथा नहीं कोई कार्य किया गया।

बृहस्पतिवार को वह ऑफिस में बैठकर कार्य कर रहा था। तभी पंचायत सहायक व उसका पिता वहां पहुंचे और गाली गलौज तथा जान से मारने की धमकी देने लगे और सरकारी रजिस्टर छीन कर ले गए। देख लेने की धमकी भी दी। ग्राम पंचायत सचिव ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच पड़ताल की जा रही है आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें