भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार रात अभिनंदन 2022 का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
मीरापुर। बिजनौर दिल्ली हाईवे मार्ग स्थित भगवंत ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन में शनिवार रात अभिनंदन 2022 का आयोजन किया गया। बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र राहुल मिस्टर फ्रेशर व एएनएम प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका शर्मा मिस फ्रेशर, बीसीए प्रथम वर्ष के छात्र मनीश कपासिया मिस्टर फोटोजैनिक, बीफार्मा प्रथम वर्ष की छात्रा सुमन शर्मा मिस फोटोजैनिक एवं बीफार्मा प्रथम वर्ष के छात्र प्रिंस मिस्टर चार्मिंग व बीसीए प्रथम वर्ष की छात्रा वंशिका को मिस चार्मिंग चुना गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डीएफओ कन्हैया पटेल, भगवंत ग्रुप के चेयरमैन डॉ. अनिल सिंह, वाइस चेरपर्सन डॉ. आशा सिंह, विशिष्ट अतिथि मीरापुर थाना प्रभारी विनोद कुमार, बीआईटी चौकी इंचार्ज इंद्रजीत सिंह, बीआईटी के डायरेक्टर डॉ. लोकेश बंसल, डिप्टी डायरेक्टर डॉ. अजय गुप्ता, असिस्टेंट डायरेक्टर डॉ. राघव मेहरा, डॉ. पुष्पनील वर्मा, एजीएम फाइनेंस दुष्यंत कुमार ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर किया। डॉ. लोकेश बंसल ने भगवंत ग्रुप के बारे में विस्तार से जानकारी दी। मुख्य अतिथि कन्हैया पटेल ने जीवन में तरक्की करने के टिप्स बताए।
कार्यक्रम में डांस, ग्रुप डांस, रैंप वॉक, रानी लक्ष्मी बाई के जीवन की नाटक प्रस्तुति, सिंगिंग आदि आकषर्ण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में स्पोर्ट्स मीट के ओवरआल विजेता राज कपासिया, विधि कुमारी को ट्राफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मंच का संचालन अमन और सुमईया, अभिषेक और तनिषा व सलोनी और संध्या ने किया। नए प्रवेश लेने वाले छात्रों को तिलक लगाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में इवेंट मैनेजर निकुल कुमार व अजय सिंह, गौरव राजपूत, डॉ. विकास चंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।