फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्राली पलटी, हाईवे पर चार घंटे जाम

विज्ञापन
दिल्ली- देहारदून मार्ग पर पलटा खोई से भरा ट्रक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
दिल्ली-देहरादून हाईवे बिलासपुर कट के पास टायर पलटने से हुआ हादसा
विज्ञापन

सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अन्य वाहनों के निकलने की जगह ही नहीं बची
दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई, पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया जाम
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर रविवार की सुबह बिलासपुर कट के पास खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली टायर फटने से पलट गई। खोई मार्ग पर दूर तक फैल गई। सड़क के बीच में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से अन्य वाहनों के निकलने की जगह नहीं बची। इससे हाईवे पर दोनों तरफ वाहनों की कतार लग गई। लगभग चार घंटे बाद पुलिस मशक्कत कर मार्ग को सुचारु कराया।
रविवार सुबह खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली मेरठ की तरफ से रामपुर तिराहा की तरफ जा रही थी। खोई को ट्रॉली में बड़ा कूप बनाकर लादा गया था। खोई इस तरह थी कि ट्रैक्टर-ट्रॉली के बराबर से भी बडे़ वाहन को गुजरने में परेशानी हो रही थी। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र में बिलासपुर कट से चालक ने ट्रैक्टर-ट्रॉली को भोपा मार्ग पर ले जाने के लिए मोड़ने की कोशिश की। इसी दौरान ट्रैक्टर का टायर फट गया। ट्रैक्टर एक तरफ झुक गया, जिससे खोई से लदी ट्रॉली भी सड़क पर पलट गई। खोई मार्ग पर दूर तक बिखर गई। हादसा देख इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन रुक गए और देखते ही देखते मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। काफी प्रयास के बावजूद दूसरे वाहन खोई के बराबर नहीं निकल पाए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन को बुलवाकर ट्रैक्टर-ट्रॉली को मार्ग से हटवाया। करीब चार घंटे बाद पुलिस मार्ग को सुचारु करा सकी।
विज्ञापन

दो दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों को करनी पड़ी मशक्कत
सीओ नई मंडी हिमांशु गौरव, पुलिस यातायात निरीक्षक रुप किशोर शर्मा, ब्रज किशोर त्यागी, नई मंडी कोतवाली पुलिस, डायल 112 की तीन गाड़ियां, ट्रांसपोर्ट नगर पुलिस चौकी के स्टाफ ने पहुंच कर मशक्कत की। इसके बाद ही जाम से मुक्ति मिली।
वाहनों में फंसे लोग रहे परेशान
जाम में सैकड़ों वाहन फंस गए थे। जाम लगभग चार घंटे बाद खुला। इसमें फंसे लोग परेशान हो उठे थे। काफी लोग पुलिस की कार्रवाई देखने के लिए सड़क पर खड़े रहे।
वन-वे कराया मार्ग
खोई से लदा ट्रैक्टर ट्राला मेरठ-देहरादून मार्ग पर पलटा था, जिस कारण इस साइड में जाम लग गया था। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिस ने जाम में फंसे वाहनों को हरिद्वार-दिल्ली मार्ग से वन-वे कराकर निकाला भी गया।
विज्ञापन

टायर फटने के कारण खोई से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली का पलटी थी। यातायात सुचारु कराने के लिए पुलिस को चार घंटे तक मशक्कत करनी पड़ी। - रूप किशोर शर्मा, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें