फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: राजपुर कलां में कारगिल शहीद की स्मृति में रागनी प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

जानसठ। गांव राजपुर कलां में कारगिल शहीद लांस नायक ललित कुमार की स्मृति में भव्य रागनी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। क्षेत्र के अलावा दूर-दराज से आए नामचीन रागनी गायकों और कलाकारों ने अपनी बेहतरीन प्रस्तुतियों से ग्रामीणों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख नरेंद्र चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने शहीद ललित कुमार के बलिदान को याद किया और आयोजकों की सराहना की।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में कई प्रसिद्ध रागनी गायकों ने हिस्सा लिया। उन्होंने अपनी मधुर आवाज और प्रभावशाली प्रदर्शन से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कलाकारों ने देशभक्ति और लोक संस्कृति से जुड़ी रानियां प्रस्तुत कीं। ग्रामीणों ने देर रात तक इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के मुख्य आयोजक भाजपा युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष कार्तिक काकरान रहे। उन्होंने बताया कि ऐसे आयोजन युवाओं में देशभक्ति की भावना जगाते हैं। इस अवसर पर भूषण सिंह, अशोक मास्टर, राजकुमार, विनीत चौधरी, देवेंद्र पहलवान, देवेंद्र प्रधान, नितिन चौधरी, विनय चौधरी, विशाल चौधरी, शरद चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें