फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हादसे में घायल राजमिस्त्री की मौत, गांव में अंतिम संस्कार

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। दिल्ली-देहरादून हाईवे पर गंग नहर पुल के पास रविवार को हादसे में घायल बाइक सवार रतनपुरी निवासी राजमिस्त्री योगेश वाल्मीकि (37) की मोदीपुरम अस्पताल में उपचार के दौरान मृत्यु हो गई।
विज्ञापन

रविवार को योगेश बाइक पर सवार होकर अपने मामा के घर चांद समद से वापस लौट रहा था। नहर पुल के पास ऑल्टो कार ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। पुलिस ने घायल योगेश को खतौली अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे नाजुक स्थिति में मोदीपुरम रेफर किया था। सोमवार को दोपहर बाद योगेश का शव गांव पहुंचा।
योगेश की मौत से उसकी माता प्रेम, पत्नी कौशल, दो बेटों दीपांशु एवं कुणाल, बेटी दीपा, भाई जोगीलाल एवं कुमरेश गमजदा हैं। ग्रामीण ओमबीर, कपिल सोम, बिजेंद्र सिंह, अरविंद सोम, प्रदीप कुमार, कृष्ण कुमार ने प्रशासन से मृतक के लिए आर्थिक सहायता की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना गजेंद्र पाल सिंह ने बताया कि कार को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें