सांझी उत्सव में पदों का गायन करते श्रद्धालु
- फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा नवरंगी लाल जी महाराज के सांझी उत्सव में मंगलवार को रसिकों द्वारा ठाकुरजी व राधे रानी को अंबुआ की डाल पर झूला झुलाया गया। सांझी की रचना इस प्रकार की गई कि प्रिया प्रियतम एक दूसरे को स्नेह से निहारते हुए झूला झूल रहे हैं। झूले को कई प्रकार के रंगों से सजाया गया। जिसकी छवि देखते ही बन रही थी।
झूला झूले ब्रज में राधावल्लभ लाल, राधा को भी संग लिए और मुरली, मुरलीधर लिए तथा हिंडोरा कुंज बन डालो रे, झूलन आयी राधिका प्यारी रे का गायन कर प्रिय प्रियतम को रिझाया गया। सांझी की रचना पुष्पा गोयल, रेखा गोयल, मीनाक्षी गोयल, सारिका गर्ग, शैली सिंघल, चारु सिंघल, रितिका गर्ग, रानी गोयल व कल्पना गर्ग ने की। जबकि सुशील गोयल, अमित कंसल, सतेंद्र बंसल, विकास गर्ग, आलोक गर्ग, मोहित सिंघल व अमित शर्मा ने पद गायन किया। मंदिर के सेवाधिकारी नीरज गोस्वामी ने बताया कि सांझी उत्सव 17 सितंबर तक मनाया जाएगा। इस मौके पर दीपक गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी और निकुंज गोस्वामी आदि रहे।
अमवा की पर झूला झूलते ठाकुर जी और राधे रानी- फोटो : DEVBAND