मुजफ्फरनगर। एमडीए ने कंपनी बाग के बाहर 265 मीटर लंबे क्षेत्र में वेंडिंग जोन बनाकर ग्रोसरी गलियारा बनाने का प्रस्ताव तैयार किया था लेकिन ऐन वक्त पर पीडब्लूडी प्रांतीय खंड ने इसमें अड़ंगा लगा दिया है। पीडब्लूडी एक्सईएन ने वेंडिंग जोन बनने के बाद भविष्य में सड़क चौड़ीकरण न होने की बात कहते हुए आपत्ति जताई है
मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण शहर में बढ़ती भीड़ और बाजार को व्यवस्थित करने का प्रयास कर रहा है। उसी के मद्देनजर कंपनी बाग से सटकर नुमाइश कैंप की ओर से जा रही सड़क पर 265 मीटर लंबा गेंडिंग जोन स्थापित करने का प्रस्ताव तैयार किया गया था। प्राधिकरण की ओर से रामपुर और अलीगढ में वेंडिंग जोन का सर्वे कराकर उसी तर्ज पर एक प्रकार का ग्रोसरी गलियारा स्थापित करने की रूपरेखा तैयार की थी। इस पर काम भी शुरू हो गया था। लेकिन पीडब्लूडी प्रांतीय खंड की ओर से एमडीए को पत्र लिखकर ऐतराज जताया गया है।