फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में 48 क्रय केंद्रों पर गेहूं खरीद आज से
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गेहूं खरीद 15 अप्रैल यानी आज से शुरू हो जाएगी। इसके लिए 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। इस बार किसानों को 1925 रुपये क्विंटल के दाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन

एडीएम वित्त आलोक कुमार ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद की सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। जनपद में 48 क्रय केंद्र बनाए गए हैं। किसान अपने क्षेत्र में ही क्रय केंद्र पर गेहूं बेच सकता है। जनपद में 48 क्रय केंद्रों में 25 पीसीएफ के हैं। नौ खाद्य एवं रसद विभाग के, एक एफसीआई और 13 पीसीयू के है। क्रय केंद्रों पर किसानों के लिए पीने का पानी, छाया और बोरो की व्यवस्था रहेगी। किसानों को 1925 रुपये प्रति क्विंटल के दाम दिए जाएंगे। यह पैसा किसानों के खाते में 72 घंटे से एक सप्ताह के अंदर चला जाएगा। किसान गेहूं बेचने आते समय अपने साथ पंजीकरण, बैंक पास बुक , खतौनी की फोटो स्टेट लेकर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें